फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar mill crushing session will start on 28

28 को शुरू होगा चीनी मिल का पेराई सत्र

Wed, 26 Oct 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill crushing session will start on 28
28 को शुरू होगा चीनी मिल का पेराई सत्र
विज्ञापन

बिजनौर । चालू पेराई सत्र शुरू करने के लिए जिले की चीनी मिलें तैयार हैं। जनपद की चार चीनी मिलों का पेराई सत्र 28 अक्तूबर से आरंभ हो रहा है। इसी दिन द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के पेराई सत्र का शुभारंभ गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी करेंगे। गन्ना मंत्री के आने का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है।
उत्तर प्रदेश शासन के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी 28 अक्तूबर मेरठ से बाया कार बिजनौर, नजीबाबाद होते हुए द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी पहुंचेंगे। गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सुबह 9 बजे किसानों व मिल स्टाफ के साथ चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत गन्ना मंत्री का काफिला चीनी मिल से सहकारी चीनी मिल गजरौला अमरोह के लिए प्रस्थान करेंगे। इस संबंध में मंत्री गन्न विकास एवं चीनी मिल उत्तर प्रदेश शासन के निजी सचिव चंदन सिंह ने कार्यक्रम को जारी किया है।
विज्ञापन

- यह है कार्यक्रम
6.00 बजे सर्किट हाउस मेरठ से करेंगे प्रस्थान।
8.45 बजे द्वारिकेश चीनी मिल इंडस्ट्रीज नगर बुंदकी बिजनौर पहुंचेंगे।
9.00 बजे बुंदकी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे।
10.00 बजे द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी से प्रस्थान करेंगे।
12.30 बजे सहकारी चीनी मिल गजरौला अमरोहा पहुंचेंगे।
चार शुगर मिलों का शुरू होगा पेराई सत्र
जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि जनपद में 28 अक्तूबर को द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी, बहादरपुर चीनी मिल, धामपुर चीनी मिल व बरकातपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होगा। इन चीनी मिलों ने पेराई के लिए गन्ना आपूर्ति को पर्ची का इंडेंड भी जारी कर दिया। बाकी चीनी मिलें भी जल्द अपना पेराई सत्र शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed