फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugar lift reduced, payment due stuck

चीनी का उठान घटा, फंसा बकाया भुगतान

Wed, 24 Feb 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sugar lift reduced, payment due stuck
चीनी का उठान घटा, फंसा बकाया भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी के दाम कम होने के साथ-साथ उठान भी कम हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से चीनी बिक्री का कोटा निर्धारित किया जाता है। कई चीनी मिलों में फरवरी में निर्धारित किए गए कोटे की दस प्रतिशत बिक्री भी अब तक नहीं हो पाई है। कोटे की बिक्री प्रभावित होने से गन्ने का भुगतान भी प्रभावित हो रहा है।

केंद्र सरकार ने चीनी और राज्य सरकार ने गन्ने के दामों में फूटी कौड़ी की भी वृद्धि नहीं की है। चीनी मिलें चीनी निर्माण में लागत 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक बता रहीं थीं। चीनी के दाम कम से कम लागत के बराबर करने की मांग उठी थी। इस संबंध में केंद्र के पास फाइल करीब छह महीने से थी। लेकिन केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह चीनी के दामों में कोई इजाफा नहीं किया। चीनी के दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल ही निर्धारित किए हैं। सरकार द्वारा चीनी की बिक्री का कोटा भी हर महीने निर्धारित किया जाता है। मिलें इस कोटे से अधिक चीनी बाजार में नहीं उतार सकती हैं। लेकिन बाजार में अभी चीनी की खपत भी बहुत कम चल रही है। फरवरी का जो कोटा सरकार ने बिक्री के लिए निर्धारित किया था अब तक उसका एक चौथाई हिस्सा भी नहीं बिका है। कई चीनी मिलों को दस प्रतिशत चीनी भी नहीं बिकी है।
विज्ञापन

चीनी मिल कोटा बिक्री
धामपुर 27169 3858..30
स्योहारा 15442 5620.70
बिजनौर 674 390.30
चांदपुर 1781 1781
नजीबाबाद 4189 420.50
बहादरपुर 8229 2656
बरकातपुर 10762 1670.50
बुंदकी 11041 5334.60
बिलाई 5594 755.30
कुल 84481 22487.20
नोट : चीनी बिक्री के आंकड़े टन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed