फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sub circle office of Archaeological Survey will open in Najibabad

Bijnor News: नजीबाबाद में खुलेगा पुरातत्व सर्वेक्षण का सब सर्किल कार्यालय

Thu, 18 Jul 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Sub circle office of Archaeological Survey will open in Najibabad
पत्थरगढ़ के किले में सब सर्किल कार्यालय का भवन निर्मित कराया जा रहा
विज्ञापन






एजाज अहमद
नजीबाबाद (बिजनौर)। जनपद बिजनौर और आसपास के क्षेत्र की ऐतिहासिक और पौराणिक इमारतों के अस्तित्व को संरक्षित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल मेरठ अब नजीबाबाद में सब सर्किल कार्यालय खोलेगा। पत्थरगढ़ के किले में सब सर्किल कार्यालय का भवन निर्मित कराया जा रहा है।

जनपद बिजनौर की ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी प्राचीन इमारतें अब इतिहास नहीं बनेंगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल मेरठ ने नजीबाबाद के खस्ताहाल पत्थरगढ़ के किले को मूल रूप देने सहित जिले की ऐतिहासिक महत्व की प्राचीन इमारतों को बचाने के कवायद शुरू की है। नजीबाबाद के पत्थरगढ़ किले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल मुरादाबाद का सब सर्किल कार्यालय स्थापित किया जा रहा है। कंजर्वेशन असिस्टेंट (सीओ) की निगरानी में स्टाफ तैनात होगा। कार्यालय से ही जनपद बिजनौर की ऐतिहासिक और पौराणिक इमारतों को उनके मूल रूप में रखकर इतिहास बनने से बचाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन





भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण मंडल के अधीक्षक पुरातत्व विद विनोद सिंह रावत के अनुसार नजीबाबाद के पत्थरगढ़ किले में सब सर्किल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। पत्थरगढ़ के किले को प्राचीन रूप देने के लिए खस्ताहाल दीवारों की मरम्मत के साथ सीढ़ीनुमा तालाब को पुराना स्वरूप प्रदान करने के लिए काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुरातत्व सर्वेक्षण ने लगवाए किले के द्वार

पत्थरगढ़ किले के मुख्य द्वार सहित महावतपुर दिशा के द्वार पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने गेट लगवाए हैं। इनके अतिरिक्त दो छोटे गेट भी लगवाए गए हैं। सूर्योदय से सूर्यास्त तक भ्रमण के लिए गेट खोले जाएंगे। विभाग ने किले में अनावश्यक रूप से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रखने के लिए कर्मचारी तैनात किए हैं।




फिर से लहराएगा का विशाल तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव पर पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर पत्थरगढ़ किले को तिरंगा प्रकाश में सजाया गया था। परिसर में विशाल तिरंगा ध्वज लगाया गया था। फिलहाल किले में तिरंगा नहीं लहरा रहा। ध्वज के स्थान पर खाली पोल खड़ा है। मेरठ मंडल के अधिकारियों ने 15 अगस्त से पूर्व नया ध्वज लगवाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed