{"_id":"601c40758ebc3e7002418a43","slug":"students-will-not-be-able-to-sit-the-exam-without-paying-fees-bijnor-news-mrt5237798120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना फीस दिए परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना फीस दिए परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर पब्लिक स्कूल में हुई सहोदया की बैठक में कक्षा छह से आठ तक की कक्षा खोलने पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि बच्चों को परीक्षा में बैठने व प्रमोशन के लिए सत्र 2020-21 की पूरी फीस जमा करनी अनिवार्य है। जो बच्चे फीस नहीं देंगे वे परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।
सहोदया अध्यक्ष सीमा विश्वास ने कहा कि स्कूल खोलते समय बच्चों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। कोविड 19 की गाइडलाइन के अनुसार ही कक्षाएं चलेंगी। बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को निखारने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को परीक्षा में बैठने व प्रमोशन के लिए सत्र 2020-21 की पूरी फीस जमा करनी अनिवार्य है। जो बच्चे फीस नहीं देंगे वे परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। समिति सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। कोविड की वजह से इस साल जो नुकसान हुआ है इसकी भरपाई अगले सत्र में कराने का प्रयास किया जाएगा। वार्षिक गृह परीक्षा मार्च में शुरू होंगी। बैठक में विकास त्यागी, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव राठी, विनय चौधरी, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. सरजीत सिंह, राजीव सक्सेना, श्याम तिवारी, ऋतु कोचर, सुचित्रा मालवीय, अनुपम शर्मा, डीएम गौड़, किरपाल सिंह, मयंक कौशिक, कविता चौहान, अंकुर त्यागी, तृप्ति तिवारी, मंसूर खान, टीकम सिंह आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।