फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students will give tricolor mantra to five lakh people at every house

विद्यार्थी पांच लाख से अधिक लोगों को देंगे हर घर तिरंगा का मंत्र

Tue, 19 Jul 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students will give tricolor mantra to five lakh people at every house
विद्यार्थी पांच लाख लोगों को देंगे हर घर तिरंगा का मंत्र
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी पांच लाख से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मंत्र देंगे। इसके लिए दिन और तारीख वार कार्यक्रम तय हो गए हैं। विद्यालयों में रोजाना झंडा फहराया जाएगा। प्रार्थना में राष्ट्र गान के बाद झंडा गीत होगा। वहीं, स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय को चमन बनाया जाएगा। प्रशासन कार्यक्रम की तैयारी में जुट गया है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रस्तावित है। शासन से माध्यमिक विद्यालयों को इस बारे में गाइडलाइन मिल गई है। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार विद्यालयों को हर दिन के कार्यक्रम तय हैं। विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी होनी है। कहा गया है कि 11 अगस्त से 17 अगस्त तक विद्यालयों में रोजाना सफाई अभियान चलेगा। राष्ट्र गान के साथ झंडा गीत होगा। 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता होंगी। छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। 12 अगस्त को प्रभात फेरी निकलेगी तथा 13 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाट्य प्रतियोगिता होगी। 14 अगस्त को विद्यार्थी लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में जागरूक करेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम तथा 16 अगस्त को एनसीसी कैडेट्स, स्काउट व गाइड मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगे। अंतिम दिन 17 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जीवन चरित्र पर आधारित प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन

पांच लाख से अधिक लोगों को जानकारी देने की योजना
जिले के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी पांच लाख से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जानकारी देंगे। हर विद्यार्थी 14 अगस्त को अपने घरों के आसपास के लोगों से संपर्क करेगा। हर विद्यार्थी पांच लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में बताएगा। जिले में 387 माध्यमिक विद्यालय हैं। जिनमें एक लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। इस प्रकार पांच लाख से अधिक लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जानकारी देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed