विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
नजीबाबाद। हिरा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। साथ ही भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से महापुरुषों को याद किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद सलमान के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी व भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां एडवोकेट और एमडी मौलाना मोहम्मद ईसा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल व चार्ट के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से इतिहास पर चर्चा करते हुए महापुरुषों को याद किया। कार्यक्रम में उफैर, हमजा, अकदस, जुनैरिया, सालेहा, जैद, अर्श, मुजतबा, सुफयान, अब्दुल हादी, अब्दुल्ला आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीशान, इकरा, सना, शीबा आफिया आदि मौजूद रहीं।