फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students learned the functioning of the police

छात्र-छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Fri, 14 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students learned the functioning of the police
छात्र-छात्राओं ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
विज्ञापन

किरतपुर। क्षेत्र के गांव बेगमपुर सादी स्थित राजकीय इंटर कालेज के कक्षा नवीं के छात्र-छात्राओं ने थाना किरतपुर का भ्रमण किया। एसएसआई अभितेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

बुधवार को क्षेत्र के गांव बेगमपुर सादी स्थित राजकीय इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं सहायक अध्यापक शाकिर हुसैन एवं नवनीत कुमार के नेतृत्व में किरतपुर थाने आए। एसएसआई अभितेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस 24 घंटे सक्रिय रहती है। थाना परिसर ही एक ऐसा कार्यालय है जहां कोई छुट्टी नहीं होती। इसके गेट 24 घंटे खुले रहते हैं। थाने का दरवाजा कभी बंद नहीं होता। यहां कभी ताला नहीं लगाया जाता। पीड़ितों के न्याय के लिए 24 घंटे सक्रिय रहते हैं। दफ्तर मुंशी शकील खान ने छात्र छात्राओं को कार्यालय में रखे अभिलेखों के बारे में जानकारी दी। शासन द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा व्यवस्था में 112, 181 तथा वुमेंस हेल्पलाइन की सहायता 24 घंटे तत्पर है। सहायक अध्यापक शाकिर हुसैन ने पुलिस अधिकारियों के सहयोग का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed