फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students have the option to choose 12 subjects

Bijnor News: विद्यार्थियों को 12 विषय चुनने का विकल्प

Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students have the option to choose 12 subjects
बिजनौर। जनपद के मंडावर, बालावाली, चंदक व अन्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत एमए के विभिन्न विषयों के लिए फार्म भरने को बाहर जाने की जरूरत नहीं। वजह, संघटक राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर में एमए प्राइवेट के 13 विषय हैं। इनमें अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, पारसी, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, उर्दू विषय उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने राजकीय महाविद्यालय को ही सभी विषयों में एमए प्राइवेट फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों के लिए काफी विषयों की अनुमति दी है। प्राइवेट फॉर्म 30 मार्च से 25 अप्रैल तक भरे जाएंगे। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के बीए, एमए, बीकॉम, एमकॉम के प्राइवेट फॉर्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

संघटक राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य रोबिन राठी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय से स्नातक में बीए, बीएससी (गणित/जीव विज्ञान), बीकॉम से व्यक्तिगत (प्राइवेट) परीक्षा फार्म सभी विषयों में भर सकते हैं। इसके साथ ही स्नातकोत्तर में एमए, एमकॉम के भी सभी विषय उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed