{"_id":"67bcb6b3de316a5cf8070f34","slug":"students-faces-lit-up-after-seeing-the-easy-hindi-paper-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-143833-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हिंदी का आसान पेपर देखकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हिंदी का आसान पेपर देखकर विद्यार्थियों के खिले चेहरे
Mon, 24 Feb 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड हिंदी का पेपर अच्छा होने पर खिले चेहरे। संवाद
- फोटो : chineni
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल वर्ष 2025 परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक हुई। अभ्यर्थियों की चिंता उस समय दूर हो गई, जब हाई स्कूल हिंदी का पेपर उन्होंने पढ़ा। केपीएस कन्या इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र उनकी तैयारी के अनुरूप ही आया।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव ने बताया कि परीक्षा जिले में सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हाई स्कूल हिंदी विषय के प्रथम पाली प्रश्न पत्र में पंजीकृत 44202 में से 41824 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2378 अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में इंटर इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान में पंजीकृत 172 में से 157 उपस्थित और 15 अनुपस्थित रहे।परीक्षा नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी विभागीय सचल दल एवं राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी पाली में इंटर हिंदी और सामान्य हिंदी विषय के प्रश्नपत्र हुए। हिंदी में 14643 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 13855 ने परीक्षा दी जबकि 788 अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी में 26219 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 25379 ने परीक्षा दी जबकि 840 अनुपस्थित रहे।
बोले अभ्यर्थी...
परीक्षा को लेकर काफी दिनों से तनाव था। हिंदी का प्रश्नपत्र देखकर अच्छा लगा। पेपर अच्छा हुआ है, नंबर भी अच्छे आएंगे।
- प्रिंस, हाईस्कूल
हिंदी का प्रश्न पत्र आसान था। पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे गए थे। एक-एक नंबर वाले प्रश्नों से अच्छे नंबर मिलने की उम्मीद है।
- आशीष, हाईस्कूल
पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठा हूं। इसलिए थोड़ा भयभीत था, लेकिन आसान प्रश्न पत्र ने साहस बढ़ाया। समय से पूर्व पेपर हल कर लिया था।
- राजीव, हाईस्कूल
हिंदी का प्रश्न पत्र तैयारी के अनुरूप आया था। बहुविल्पीय प्रश्नों से आसानी हुई। ज्यादा लंबे उत्तर नहीं लिखने पड़े।
- संजना, हाईस्कूल
संस्कृत गद्यांश का अनुवाद आसान था। इसमें दो विकल्प दिए गए थे। दोनों ही आसान थे। खंडकाव्य के प्रश्न भी आसान थे।
- वंशिका भटनागर, हाईस्कूल
परीक्षा की शुरुआत में 15 मिनट पढ़ने के लिए दिया गया था। इसमें प्रश्न पत्र को अच्छी तरह समझने का समय मिल गया। इसलिए हल करने में दिक्कत नहीं हुई।
- वंशिका काकरान, हाईस्कूल।

बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड हिंदी का पेपर अच्छा होने पर खिले चेहरे। संवाद- फोटो : chineni
विज्ञापन