फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students and teachers donated blood in Kunwar Satyaveera Engineering College

कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया रक्तदान

Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students and teachers donated blood in Kunwar Satyaveera Engineering College
बिजनौर में कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान करते रक्तदाता। - फोटो : BIJNOR
कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

बिजनौर। कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों व स्टाफ ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ ग्रुप निदेशक उमेश गुप्ता, वीरा सोसाइटी सदस्य मयंक महाजन, संस्था निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार पोरवाल ने किया।
पूर्व विधायक रुचि वीरा ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करना चाहिए। उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से देने वाले का कुछ नहीं बिगड़ता, लेकिन किसी के चेहरे पर खुशी आ जाती है। डॉ. स्वतंत्र कुमार पोरवाल ने कहा कि ै। नियमित रक्तदान से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक की आशंका कम होती है और खून की भी नि:शुल्क जांच हो जाती है।
विज्ञापन

मयंक महाजन, मनोज कुशवाहा, डॉ. शमीम अख्तर, विवेक कुमार, आशीष अग्रवाल, सुनील भारद्वाज, विवेक कुमार के साथ विद्यार्थियों अक्षय कुमार, सिराजुद्दीन, प्रशांत कुमार, ओमकार आदि ने रक्तदान किया। आयोजन में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से डॉ. जैसमीन खान, डॉ. अंशुला सिंह, विनोद कुमार, कॉलेज के एनपीएस भंडारी, सुनील भारद्वाज, अनमिका राजपूत आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed