{"_id":"632223535f4c3e31c64e2ec8","slug":"student-beaten-up-badly-teacher-arrested-bijnor-news-mrt6052927106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी की हदें पार: शिक्षक ने छात्र को लात-घूंसे और डंडे से पीटा, हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी की हदें पार: शिक्षक ने छात्र को लात-घूंसे और डंडे से पीटा, हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए रेफर
Thu, 15 Sep 2022 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 05:46 PM IST
सार
शिक्षक ने बेरहमी की हदें पार कर दीं। शिक्षक ने एक छात्र को लात-घूंसे और डंडे से पीटते हुए घायल कर दिया। जानिए छात्र को पीटने के पीछे क्या वजह है।
विज्ञापन
शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लघुशंका के लिए शिक्षक से पूछ लेना छात्र को भारी पड़ गया। शिक्षक ने इस मामूली सी बात पर छात्र की बेरहमी से पिटाई की। जिससे छात्र की हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बिजनौर जनपद के चांदपुर में बास्टा क्षेत्र के गांव रसूलपुर नंगला निवासी विनोद पत्नी हरकेश ने बताया कि उनका पुत्र राजा जवाहर इंटर कॉलेज रसूलपुर नंगला में कक्षा आठ में पढ़ता है। राजा को लघुशंका आने पर उसने शिक्षक से जाने के लिए पूछा तो पहली बार में शिक्षक ने डांटकर शांत कर दिया। इसके बाद दूसरी बार छात्र ने शिक्षक हरेंद्र कुमार से लघुशंका जाने के लिए पूछा। मगर आग बबूला हुए शिक्षक ने राजा को लात-घूंसे और डंडे से मारना शुरू कर दिया। जिससे राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने हंगामा करते हुए मंगलवार को कॉलेज बंद करा दिया। शिक्षक की पिटाई के बाद राजा की कमर पर भी चोट के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हैरान कर देगी ये वारदात: डॉक्टर की करतूत पर फूटा गुस्सा, मां बोली- बेटी को दिलाकर रहूंगी इंसाफ
विज्ञापन
हालत खराब होने पर उसे स्याऊ सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों की माने तो छात्र की ज्यादा पिटाई की गई है। जिससे उसकी हालत खराब है। इसलिए छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने छात्र की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक गांव वाजिदपुर निवासी हरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: UP: डॉक्टर बना हैवान, बच्ची को बनाया शिकार, कहीं महिला की इज्जत तार-तार, खौफनाक हैं ये छह वारदातें
वहीं एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि छात्र की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।