फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stubborn to insist on marrying a woman lover after coming to the police station

थाने में आकर युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stubborn to insist on marrying a woman lover after coming to the police station
थाने में आकर युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी
विज्ञापन

नहटौर। युवती बिना मर्जी की शादी करने की शिकायत लेकर थाने पहुंची। युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। पुलिस ने परिजनों के साथ घर न जाने और प्रेमी से निकाह पढ़ने की जिद पर प्रेमी को थाने बुलाया। उसी से निकाह करने के आश्वासन के बाद युवती परिजनों के साथ घर गई।

नगर के मोहल्ला निवासी एक युवती अपनी भाभी के साथ दवा लेने घर से निकली थी, लेकिन वह बचते बचाते थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से शिकायत की है कि उसका निकाह उसकी मर्जी के खिलाफ किया जा रहा है। वह नगर के ही युवक से प्रेम करती है और उससे ही निकाह करना चाहती है। थाने पहुंचे युवती के भाई ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने प्रेमी से निकाह करने की जिद पर अड़ गई। काफी कोशिशों के बाद जब वह नहीं मानी तो युवती के प्रेमी को थाने बुलाया गया। थाने में युवती के भाई ने जल्द ही दोनों का निकाह कराने का आश्वासन दिया, जिसके उपरांत वह परिजनों के साथ घर चली गई। प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि युवती के मोहल्लेवासी समझा बुझाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed