फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Struggling for unhappy farmer rights: Ajay

दुखी किसान हक के लिए कर रहा संघर्ष : अजय

Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Struggling for unhappy farmer rights: Ajay
दुखी किसान हक के लिए कर रहा संघर्ष : अजय
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश का किसान दुखी है। वह अपने अधिकार, जमीन, मिट्टी और बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहा है। किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ करीब 82 दिन से आंदोलन चल रहा है। लेकिन पूंजीपतियों की सरकार ने किसानों की नहीं सुनी और न ही नौजवानों व बेरोजगारों की सुनी।

उन्होंने कहा कि चांदपुर की धरती पर किसानों की आवाज बुलंद करने प्रियंका गांधी आई हैं। इस आंदोलन की शुरूआत राहुल गांधी ने पंजाब से की थी। देश के सभी राज्यों में जाकर राहुल गांधी किसानों की आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रदेश का किसान आंदोलन करके इस सरकार के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाता रहेगा। किसान जब अपने गन्ना भुगतान की बात करता है तब यह सरकार भुगतान के बारे में नहीं सोचती। जब यह किसान अपनी फसल के दामों को मांगता है तो तब भी यह सरकार किसानों की बात नहीं सुनती। उन्होंने कहा कि जब हाथरस व उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने की बात आई तो प्रियंका गांधी सड़क पर आईं। आज किसान प्रियंका गांधी पर भरोसा कर रहा है। सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed