फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike at the mill gate for payment of arrears

बकाया भुगतान के लिए मिल गेट पर धरना शुरू

Tue, 17 Nov 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Strike at the mill gate for payment of arrears
धामपुर चीनी मिल गेट के बाहर भाकियू ( लोकशक्ति गुट ) के धरनारत कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
बकाया भुगतान को लेकर मिल गेट पर धरना शुरू
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू लोकशक्ति गुट के कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ने भुगतान दिलाने, वर्तमान पेराई सत्र में केन रेग्युलेशन अधिनियम के तहत 14 दिन में भुगतान कराने और किसानों के मेसेज के साथ पहले की तरह से कागज की छपी गन्ने की पर्चियां उपलब्ध कराने की मांग को लेकर धामपुर चीनी मिल गेट के बाहर धरना दिया। चीनी मिल अधिकारियों ने किसानों से वार्ता का धरने को खत्म करने का प्रयास किया। लेकिन वार्ता विफल होने पर कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान कर दिया है।
मंगलवार को भाकियू लोकशक्ति गुट के कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मिल गेट पर एकत्र हुए और किसानों का बकाया भुगतान कराने और गन्ना समिति से छपी पर्चियां उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का निदान नहीं होगा, वे यहां से नहीं हटेंगे। मिल को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करना ही होगा। राष्ट्रीय महासचिव पदम सिंह ने किसानों की दुर्दशा के लिए प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम सिंह पांडेय ने कहा कि सरकार को किसानों की बदहाली दूर करने की नहीं फिक्र नहीं है। किसान नेता प्रेमराज सिंह और विजयपाल सिंह ने किसानों की बदहाली को लेकर शासन और प्रशासन को कोसा। किसानों ने हुंकार भरी कि जब तक चीनी मिल बकाया गन्ना पेेमेंट नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

वार्ता विफल, अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान
डेढ़ बजे चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता, जीएम गन्ना कुलदीप शर्मा, मनोज चौहान गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं के बीच धरना स्थल पर पहुंचे। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक समाधान वार्ता में अधिकारियों ने भरोसा दिया कि वे हर हाल में 30 नवंबर तक बकाया गन्ने का भुगतान करा देंगे लेकिन किसान राजी नहीं हुए। वार्ता विफल होने के बाद जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने मांग पूरी न होने तक धरने को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने शांतिभंग का प्रयास किया
भाकियू लोकशक्ति गुट के आंदोलन में टिकैत गुट के कई कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर गहमागहमी हुई। कार्यकर्ता आपस में कई बार माइक को लेकर भिड़ गए। इस मौके पर धनश्याम सिंह पांडेय ने टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने अनुशासनहीनता का प्रयास करने पर कई बार माइक को छीना पर वह बाज नहीं आए और धरना स्थल पर ही मंडराते रहे। इस मौके पर कोतवाल अरुण कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed