{"_id":"5f3abd698ebc3e3cd1087ad1","slug":"strike-at-co-office-dhampur-news-mrt496637534","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
धामपुर में सीओ कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धामपुर में सीओ कार्यालय के बाहर प्रदेश आह्वान पर धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना की।
सोमवार को भाकियू का धरना पुलिस कोतवाली में दिया जाना था। थाने में तीन दरोगाओं के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण सील होने से उन्होेंने सीओ कार्यालय पर धरना दिया। ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत कुमार राणा की अध्यक्षता में आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों को कोसा। किसान नेता कविराज सिंह ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में भारी असमानता होने से किसान दुखी है। उन्होंने सरकार से आगामी गन्ना पेराई सत्र में गन्ने का भाव 600 रुपये क्विंटल मांगा। किसान बलवीर सिंह, पद्म सिंह ने कहा कि गांवों से लिंक मार्ग को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। शिकायत पर कोई नहीं सुन रहा। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश के बाद भी बड़ी संख्या में गोवंश लावारिस घूम रहा है। किसानों ने सरकार से सिंचाई के लिए बिजली फ्री करने, जब तक गन्ने का भुगतान न हो सरकारी बकाया को रोकने की मांग की है। धरने पर राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, सोनू कुमार, सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, अशोक कुमार, रामकुमार सिंह, महावीर सिंह, कन्हैया, गजराज सिंह आदि रहे।