फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Rs 16 lakh swindled under the pretext of a land deal; MLA Manoj Paras’s name invoked; case registered

बिजनौर: जमीन के सौदे के बहाने 16 लाख की ठगी, विधायक मनोज पारस का लिया नाम; तीन पर रिपोर्ट

Wed, 21 Oct 2026 06:30 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 21 Oct 2026 06:30 PM IST
सार

नगीना स्थित मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी महमूद ने नौशाद, शान और वासिद हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन लोगों ने विधायक मनोज पारस का नाम लेकर ठगी की, जबकि विधायक को इस मामले का पता ही नहीं था। 

विज्ञापन
Bijnor: Rs 16 lakh swindled under the pretext of a land deal; MLA Manoj Paras’s name invoked; case registered
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जमीन के सौदे में विधायक मनोज पारस को भी भूमि बेचने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये बयाना लेने का हवाला देकर एक व्यक्ति से 16 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) नगीना के न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी महमूद ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मोहल्ला शाहजहीर निवासी नौशाद, शान तथा मोहल्ला मुस्लिम कटेरा निवासी वासिद हुसैन ने आपसी संबंधों का फायदा उठाकर 31 जनवरी 2024 को मुस्लिम कटेरा स्थित जमीन में से 200 वर्ग गज का प्लॉट 10 हजार रुपये प्रति वर्ग गज की दर से बेचने का सौदा तय किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 12 फरवरी 2024 को वासिद के बैंक खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद 14 फरवरी को नौशाद और शान को उनके घर जाकर पांच लाख रुपये नकद दिए। 20 फरवरी को जमीन पर मुकदमे का हवाला देकर नौशाद और शान ने 50 हजार रुपये और ले लिए।
 
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 25 फरवरी को नौशाद और वासिद ने बताया कि उक्त जमीन का कुछ हिस्सा विधायक मनोज पारस को बेचा हुआ है और उनसे 15 लाख रुपये बयाने के तौर पर मिले थे, जिन्हें वापस करना पड़ रहा है। रुपयों की जरूरत बताकर आरोपियों ने 15 मार्च को दो लाख रुपये और 28 जून को तीन लाख रुपये दिलवाए। इसके अलावा प्रयागराज में मुकदमे की पैरवी के नाम पर 50 हजार रुपये भी लिए गए।
 

महमूद का आरोप है कि जमीन का बैनामा कराने के नाम पर उससे कुल 16 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद न तो बैनामा कराया गया और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि 28 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 
 

पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने नौशाद, शान और वासिद हुसैन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस मामले में जांच चल रही है।
 

ये बोले विधायक मनोज पारस
जमीन को खरीदने के लिए बयाना देने या बाद में रुपये वापस लेने के मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
- मनोज पारस, सपा विधायक, नगीना

ये भी देखें...
सहारनपुर: मंदिर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 15 साल का किशोर, हर समय फोन देखता था, कई दिन से था परेशान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed