फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strict legal action should be taken against those who forcefully convert religion

Bijnor News: जबरन धर्म बदलवाने वालों पर हो कड़ी कानूनी कार्रवाई

Tue, 11 Feb 2025 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Strict legal action should be taken against those who forcefully convert religion
बिजनौर, धामपुर। मुकुल से माहिर अंसारी बनाकर प्रेमिका से निकाह किए जाने का मामला सोमवार को चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना था कि ऐसा कभी पहले नहीं देखा गया। जैसा अब होने लगा है। जबरन धर्म बदलवा कर निकाह कराने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होगा। इस प्रकार से होने वाला धर्मांतरण नहीं रुकेगा।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह का कहना है कि उनका संगठन पिछले कई सालों से धर्मांतरण को रोकने को लेकर शोर मचाता आ रहा है। लेकिन लोगों ने अभी इसे गंभीरता से नहीं लिया। यह गंभीरता से न लेने का ही परिणाम है कि गैर संप्रदाय के लोग उनके समुदाय के लोगों को लालच देकर जबरन धर्मांतरण करने का कुचक्र रच रहे हैं। ऐसे लोगों के इस कुचक्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पुराना धामपुर में शनिवार देर रात मुकुल को माहिर अंसारी बनाकर प्रेमिका के साथ निकाह किए जाने का प्रयास किया जा रहा था। मामला उजागर न होता तो बड़ी दिक्कत हो सकती थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रयास की सराहना की है। कहा कि अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में प्रेमिका, प्रेमिका के माता-पिता, मदरसे के मौलाना और निकाह पढ़ाने वाले मौलवी को गिरफ्तार कर उनका रविवार को चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में यह मामला चोरी छिपे से चल रहा है। संगठन को जहां भी पता लगता है। तो कार्यकर्ता वहां पहुंचकर ऐसी घटनाओं का न केवल विरोध करते हैं। बल्कि आरोपियों पर कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाता है। जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed