फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stream of Sanskrit and culture will explode from Vidurkuti: Yogi

विदुरकुटी से फूटेगी संस्कृत और संस्कृति की धारा : योगी

Sun, 23 Jul 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stream of Sanskrit and culture will explode from Vidurkuti: Yogi
बिजनौर में विदुर कुटी के पास महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का ​शिलान्यास करते
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पौधरोपण अभियान का शुभारंभ बिजनौर से हो रहा है और यहीं से देवनदी गंगा प्रदेश की सीमा में प्रवेश करती है। शीघ्र ही गंगा की एक धारा विदुरकुटी के पास से होकर बहेगी और यह स्थल फिर से पावन धाम बन जाएगा। इसके साथ ही यहां पर महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय खुलेगा, जिसका शिलान्यास कर दिया गया है। विदुरकुटी से संस्कृत और संस्कृति की धारा फूटेगी।
विज्ञापन


विदुरकुटी के पास जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना आवश्यक है। पौधरोपण जन अभियान-2023 का शुभारंभ प्रदेश के उस जिले से किया गया है, जहां से उत्तर प्रदेश में गंगा का प्रवेश होता है। पांच हजार वर्ष पूर्व गंगा नदी का मुख्य प्रवाह विदुर कुटी से होता था, जिससे यह क्षेत्र अत्यधिक उपजाऊ, वन संपदा और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण था। इसलिए गंगा नदी के प्रवाह को विदुर कुटी तक लाने के लिए परियोजना बनाई जा रही है और शीघ्र ही गंगा की एक धारा फिर से विदुरकुटी के पास होकर बहेगी और यह पावन धाम बन जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस बार भी 35 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण अभियान में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाए। हमारा लक्ष्य प्रदेश के कुल हरित क्षेत्र को नौ प्रतिशत से बढ़ाकर वर्ष 2026-27 तक 15 प्रतिशत तक ले जाने का है। इस लक्ष्य के अनुरूप में अगले पांच वर्ष में 175 करोड़ पौधे लगाने और संरक्षित करने होंगे। 15 अगस्त तक राज्य भर में करीब 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। जब ये बड़े हो जाएंगे, तो ये पेड़ राज्य के लोगों को ऑक्सीजन देने के लिए पर्याप्त होंगे और 2030 तक उत्तर प्रदेश के कार्बन जब्ती लक्ष्य का 80 प्रतिशत भी पूरा करेंगे।

बिजनौर में विदुर कुटी के पास महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास करते

बिजनौर में विदुर कुटी के पास महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास करते

बिजनौर में विदुर कुटी के पास महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास करते

बिजनौर में विदुर कुटी के पास महात्मा विदुर राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का शिलान्यास करते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed