फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stopped vehicles, reduced pollution

वाहनों की रफ्ताररूकने से वायुमंडल हुआ साफ और खुशनुमा

Mon, 23 Mar 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stopped vehicles, reduced pollution
रुकी वाहनों की रफ्तार, कम हुआ प्रदूषण
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना से सतर्कता के चलते बंद हुए वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से जिले का प्रदूषण कम हुआ। जिले में नौ चीनी मिल, कई फैक्टरी हैं। इसके अलावा दिन भर सड़कों पर रोडवेज व प्राइवेट बस, टैंपू आदि वाहन आदि बंद हैं। जिले के वायुमंडल में हवा व धुएं के कण 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहती है तो इसे शुद्ध समझा जाता है। इससे अधिक होने पर वायुमंडल प्रदूषित माना जाता है। जनता कर्फ्यू से पहले तक जिले में वायुमंडल में धूल व धुएं के कणों की मात्रा 80 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक थी। अब यह घटकर 75 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक रह गई है। रोडवेज बस, प्राइवेट बस, टैंपू आदि पर रोक लगने से ऐसा हुआ है। बड़े वाहनों के चलने से धूल व धुएं के कण हवा में उड़ते हैं। वाहनों के न चलने से अब ऐसा नहीं हो रहा है। रविवार को तो जिले की सभी नौ चीनी मिल करीब 24 घंटे तक बंद रहीं थीं। इन असर है कि वायुमंडल साफ होने से माहौल भी खुशनुमा हो गया है। नगीना रोड पर फाटक के पास जहां दिन भर धूल का गुबार उड़ता था, वहां पर पर आज धूल कम उड़ी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्य के अनुसार सड़कों पर वाहनों का आवागमन कम होने से वायुमंडल में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed