{"_id":"60d61ca68ebc3e4cda3dc7ce","slug":"stop-cutting-by-putting-studs-in-koharpur-bijnor-news-mrt544481556","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कोहरपुर में स्टड लगाकर कटान रोकें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कोहरपुर में स्टड लगाकर कटान रोकें’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कोहरपुर में स्टड लगाकर कटान रोकें’
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ग्राम कोहरपुर में गंगा कटान स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों को सुरक्षित रखने के लिए सिंचाई खंड अफजलगढ़ के अधिशासी अभियंता को प्रोविजनल स्टड्स आदि बनाकर कटान रोकने के लिए निर्देश दिए।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रवार को सिंचाई खंड अफजलगढ़ के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि गांव में कटान को रोकने के लिए बल्ली, रेत के बोर तथा प्रोविजनल स्ट्ड बनाकर तेजी से कार्य करते हुए तत्परता से कार्य करें। इस कार्य में स्थानीय ग्रामवासियों का भी सहयोग लें, जिससे शीघ्र ही गांव की और गंगा की धार से होने वाले कटान को रोका जा सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामवासियों को गंगा की धार में जाने से रोकें और प्रवेश के स्थानों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराएं। डीएम ने सभी ग्रामवासियों का आह्वान किया कि वे स्वयं और अपने पशुओं को गंगा में जाने से रोकें ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हों। इस अवसर पर एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।