{"_id":"6ad7b9be0a005730a80ab0e9","slug":"an-elephant-angered-by-being-driven-away-destroyed-the-farmers-shelter-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-193500-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खदेड़ने से नाराज हाथी ने किसान का डेरा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खदेड़ने से नाराज हाथी ने किसान का डेरा तोड़ा
विज्ञापन
बढ़ापुर के गांव बहेड़ी में जंगली हाथी द्वारा गिराया गया किसान का डेरा। स्रोत ग्रामीण
बढ़ापुर। ग्राम बहेड़ी में जंगली हाथी ने एक किसान के छप्परनुमा डेरे को गिरा दिया। घटना को लेकर किसान का परिवार चिंतित है।
ग्राम बहेड़ी में जंगल के समीप गुलफाम का डेरा है जहां वह अपने परिवार के साथ रहकर खेती-बाड़ी करता है। मंगलवार को भोर के समय एक जंगली हाथी वन के आरक्षित क्षेत्र से निकलकर गुलफाम के डेरे के पास पहुंच गया। हाथी को वहां से खदेड़ने के प्रयास में हाथी ने गुलफाम का पीछा किया और उसने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हाथी ने क्रोध में गुलफाम के डेरे पर जाकर उसके छप्परनुमा डेरे को गिरा दिया। किसान के परिवार के अन्य सदस्यों के पास में स्थित दूसरे डेरे पर होने पर अप्रिय घटना होने से टली। हाथी के वहां से नहीं जाने पर किसान गुलफाम के पुत्र रागिब ने ट्रैक्टर की तेज ध्वनि व हॉर्न बजाकर हाथी को वहां से खदेड़ा।
वहां से हाथी पास में गन्ने के एक खेत में जा घुसा। हाथी के डेरे को क्षति पहुंचाने की घटना में डेरे के छप्पर में लगी लकड़ियां गिरने से डेरे के भीतर खड़ी किसान की साइकिल, इंजन की ट्रॉली, चारा काटने की मशीन व मोटर आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर बढ़ापुर रेंज के वनकर्मी वहां पहुंचे और घटना की जानकारी की। किसानों ने वनकर्मियों को बताया कि रात्रि समय जंगल से निकलकर प्लेन क्षेत्र के खेतों में प्रवेश करने वाले जंगली हाथी गन्ने व धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बढ़ापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि हाथियों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए वनकर्मियों से रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा गया है।