{"_id":"6a74e1a912b0ffa7660b4d61","slug":"stones-thrown-at-vande-bharat-express-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-187041-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर
विज्ञापन
धामपुर। बृहस्पतिवार को लखनऊ से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर धामपुर शुगर मिल से लेकर हबीबवाला रेलवे स्टेशन के बीच किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंक दिया। हालांकि ट्रेन के शीशे या अन्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
दोपहर लगभग 11:45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस धामपुर रेलवे स्टेशन पार कर हबीबवाला रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पायलट ने तत्काल कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि तब तक पत्थर फेंकने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो चुका था।
इससे पहले 10 जून को भी चकराजमल रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी। आरपीएफ इंचार्ज चेतन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। संबंधित स्थान की लोकेशन चिह्नित की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।