फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Middle-aged man's body found hanging from a tree, forensic team investigates

Bijnor News: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच

Thu, 01 Oct 2026 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man's body found hanging from a tree, forensic team investigates
हीमपुर दीपा। क्षेत्र के गांव रावटी के जंगल में बुधवार के शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल का सीओ चांदपुर एवं फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव रावटी निवासी हेमचंद उर्फ भोले पुत्र लीला सिंह बुधवार दोपहर जंगल गया था। ग्रामीणों ने हेमचंद उर्फ भोले के शव को उसी के खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ पर लटका देखा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद सीओ देश दीपक चांदपुर पुलिस बल एवं फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल की। मृतक की जेब से पुलिस को एक लिखा हुआ पेपर मिला है। हेमचंद उर्फ भोले अम्हेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ देश दीपक ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सही स्थिति का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
पुलिस जांच कर रही है। हेमचंद अपने पीछे पत्नी कमलेश देवी एक पुत्र छोटू तथा पुत्री पूजा को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed