फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   A woman came as a tenant and passed AIDS to two brothers, killing one.

Bijnor News: किराएदार बनकर आई थी महिला, दो भाइयों को दे गई एड्स, एक की मौत

Thu, 01 Oct 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A woman came as a tenant and passed AIDS to two brothers, killing one.
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। कहते हैं सतर्कता और जागरूकता बहुत जरूरी है। जागरूकता के अभाव और अनजाने में लोग एड्स जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिजनौर में देखने को मिला जहां, किराएदार बनकर आई एक महिला दो चचेरे भाइयों को एड्स दे गई। इनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि, दूसरे की हालत गंभीर है।
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में छह महीने रहने के बाद महिला यहां से चली गई और दूसरे मोहल्ले में कमरा किराए पर लेकर रहने लगी। बताया जा रहा है कि अन्य ग्रामीणों के भी महिला से संबंध थे।
विज्ञापन

बिजनौर शहर से सटे एक गांव में दो साल पहले एक महिला किराए पर रहने आई। मोहल्ले में कमरा लेकर रहने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस दौरान मोहल्ले के लोगों का उसके कमरे पर आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच 51 वर्षीय व्यक्ति की भी उससे नजदीकी बढ़ गई। इतना ही नहीं, महिला उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई के भी करीब हो गई। उन्हें क्या पता था, यह सिर्फ नजदीकी नहीं बल्कि गंभीर बीमारी का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि छह माह पहले दोनों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई। शुरुआत में तो बिजनौर में ही चिकित्सक से दवाई दिलाई। आराम नहीं होने पर एम्स ऋषिकेश, देहरादून सहित अन्य अस्पतालों में जांच कराई। चिकित्सकों ने जांच की तो एचआईवी की पुष्टि हुई। 51 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत, टीबी, कमजोरी, बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। हालत गंभीर होने पर व्यक्ति ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जबकि, उसके चचेरे भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। ऑक्सीजन के सहारे घर पर सांस ले रहा है। उसमें भी वह सभी लक्षण हैं, जो मृतक भाई में थे। परिजनों की मानें तो एचआईवी की पुष्टि होने के बाद उसने पूरी कहानी बताई। वह मोहल्ले में किराए पर रहने आई महिला के साथ चार बार हमबिस्तर हुआ है। महिला के एचआईवी ग्रसित होने की जानकारी नहीं होने पर उसने ध्यान नहीं दिया।

यह महिला कहां की रहने वाली थी, इसकी भी किसी को जानकारी नहीं है। अब देखते ही देखते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना यह भी है कि बीमार व्यक्ति ने मरने वाले अपने चचेरे भाई को उस महिला के साथ देखा था। दोनों में एक जैसे लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed