फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stoned after praying in Nagina

नगीना में नमाज के बाद युवाओं ने किया पथराव

Fri, 20 Dec 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Stoned after praying in Nagina
नगीना में पुलिस पर पथराव करते मुस्लिम। - फोटो : BIJNOR
नगीना में नमाज के बाद किया पथराव
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नगीना में भी जुमे की नमाज के बाद युवाओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर पत्थरबाजी भी की। पुलिस ने लाठी फटकार कर पत्थरबाजों को खदेड़ा।
जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद पर शुक्रवार को कुछ ज्यादा ही भीड़ नजर आई। भीड़ की अधिकता को देखकर प्रशासन के भी कान खड़े हो रहे थे। एसडीएम अशोक मौर्य, सीओ अर्चना सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, जामा मस्जिद के बाहर पुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से तैनात थे। पुलिस ने जामा मस्जिद पर नमाज पढ़ने आए लोगों को नमाज समाप्ति के बाद धीरे-धीरे घर वापस भेजना शुरू कर दिया था। पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, शेख शाहनवाज खलील, गन्ना समिति के चेयरमैन काजी अरशद मसूद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुफ्ती मोनिस हुसैन, शेख सदन शेख जमशेद, पूर्व सभासद सिद्दीकी मुल्तानी, सपा नगर अध्यक्ष सलीम प्रधान, शेख नौशाद व मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने नमाज के बाद लोगों को शांति से घर जाने का अनुरोध किया। नमाज पढ़कर लोग शांति पूर्वक घर जाने के लिए निकल भी गए। जामा मस्जिद के पीछे स्थित बड़ी सब्जी मंडी में युवाओं ने सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गलियों के रास्ते पहले बाजार लुहारी सराय तथा फिर मंडी मॉल गंज तक पहुंच गए। पुलिस और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर घर जाने के लिए बहुत समझाया लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

मंडी मॉल गंज में प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। कई पत्थर पुलिसकर्मियों को भी लगे। पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, काजी अरशद मसूद, शेख सदन और शेख जमशेद आदि ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पत्थरबाजी में शेख खलीलुर्रहमान भी चोटिल हुए। उसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। करीब एक घंटे तक यही हाल रहा। प्रदर्शनकारी स्थान बदल -बदल कर प्रदर्शन करते रहे। पुलिस द्वारा लाठी फटकार कर खदेड़ जाने के बाद प्रदर्शनकारी अपने चप्पल जूते छोड़कर भागते नजर आए। पुलिस द्वारा लाठी फटकारने के बाद पुलिस के डर से प्रदर्शनकारी मंडी मॉल गंज में स्थित एक खाली मकान में भी घुस गए तथा एक बैंक शाखा के एटीएम में भी उन्होंने शरण ले ली। बाद में पुलिस ने काफी संख्या में प्रदर्शनकारियों को पकड़कर थाने भिजवाया। एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव व एडीएम विनोद कुमार गौड़ नगीना पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे उपद्रव करने वाले - एसडीएम
शुक्रवार को नगीना में लोगों ने सुबह से ही अपनी दुकानें बंद कर रखी थी। इसी आशंका के तहत प्रशासन भी सतर्कता बरत रहा था, लेकिन पुलिस बल कम था। इसका फायदा उपद्रवियों ने उठाया और जमकर पत्थरबाजी की। एसडीएम अशोक मौर्य का कहना है कि नगीना में माहौल को खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पकड़े गए सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन बिजनौर भेज दिया गया है। प्रदर्शनकारियों को चिन्हित कर लिया गया है, पुलिस पर पथराव करने वाले, प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

नगीना में मुस्लिमों द्वारा तोड़ी पुलिस की गाड़ी।

नगीना में मुस्लिमों द्वारा तोड़ी पुलिस की गाड़ी।- फोटो : BIJNOR

नगीना में प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के लोग।

नगीना में प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के लोग।- फोटो : BIJNOR

नगीना में प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

नगीना में प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

नगीना में प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।

नगीना में प्रदर्शन करने वालों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed