फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Stone pelting on police-revenue team that arrived to get possession

कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव

Tue, 18 Oct 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police-revenue team that arrived to get possession
बिजनौर के नहटौर में जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़त? - फोटो : BIJNOR
कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। बैरमनगर में जमीन पर पट्टाधारक और बैनामाधारक को कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस को भीड़ ने पथराव कर दौड़ा लिया। वीडियो बना रहे लेखपाल के सहायक को पीटा। पथराव में कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। लेखपाल ने ग्राम प्रधान के पति को नामजद करते हुए 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने प्रधानपति सुलेमान अंसारी को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को नायब तहसीलदार अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक ओमवीर सिंह व हल्का लेखपाल पुलिस को साथ लेकर पट्टा धारक राजपाल सिंह और पट्टे की जमीन के खरीदार मोहम्मद अली कब्जा दिलाने के लिए गई थी। इस दौरान कुछ लोगों ने जमीन को ग्राम समाज की बताते हुए ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर पत्थर, कांच की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी। इस दौरान एक अस्पताल के बाहर खड़ी कार के शीशे और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

पत्थरबाजों ने मुंह पर बांध रखे थे कपड़े
नहटौर (बिजनौर)। पत्थरबाजी कर रहे युवकों ने अपने मुंह को कपड़े से ढक रखा था। पहचान छुपाने की कोशिश की जा रही थी। पहचान को लेकर फोटो खींच रहे एक लेखपाल के साथी सहित कई युवकों के साथ मारपीट की गई, अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे तक तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नायब तहसीलदार अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक ओमवीर सिंह व हल्का लेखपाल पुलिस को साथ लेकर पट्टे धारकों व बैनामा धारकों को कब्जा दिलाने के लिए गई थी। सुरक्षा के लिहाज से टीम ने पुलिस को भी संग ले लिया। उक्त जमीन को ग्राम समाज की बताते हुए ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मौके पर आ रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया। बाद में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के चलते जमीन पर किए जा रहे निर्माण को रोक दिया गया। पुलिस के मौके से लौटते ही ग्रामीणों ने उक्त जमीन पर बनाई नींव को उखाड़ दिया और ईंट उठाकर ले गए। फोटो खींच रहे लेखपाल सहित कई युवकों के साथ मारपीट की गई। विवाद की सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मरचाल व सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्चाल का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। हल्का लेखपाल अरुण कुमार ने ग्राम प्रधान के पति सुलेमान अंसारी सहित 80 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह है मामला
नहटौर कस्बे से सटी हुई ग्राम पंचायत है बैरमनगर, इस पंचायत के खसरा नंबर 68 में वर्ष 2003 में सरकार की ओर से गांव के ही राजपाल सिंह व मगन सिंह को 100-100 गज भूमि के आवासीय पट्टे किए थे। वर्ष 2008 में मौजूदा प्रधान सलामत की ओर से वाद दायर किया गया था। बताया जाता है कि वर्ष 2017 में पट्टे धारकों के पट्टे वैध मान लिए गए। वर्ष 2019 में राजपाल सिंह की ओर से उक्त भूमि पर पड़ी झोपड़ी में आग लगाने की शिकायत भी पुलिस से की गई। राजपाल ने अपने पट्टे की कुछ जमीन का बैनामा मोहम्मद अली को किया था। टीम इन दोनों को कब्जा दिलाने गई थी।
डीएम ने गठित की थी पांच सदस्यीय टीम
विवाद के चलते डीएम ने पांच सदस्यों की राजस्व विभाग की टीम गठित की थी। उनकी रिपोर्ट के बाद करीब एक माह पूर्व एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने मौके का मुआयना करते हुए पैमाइश कराई। पट्टों की भूमि को छोड़कर बाकी भूमि पर पंचायतघर बनने की अनुमति दे दी थी। जिस पर ग्राम पंचायत की ओर से पंचायतघर का निर्माण कराया जा रहा है।

दोबारा कराएंगे कागजों की जांच : एसडीएम
एसडीएम धामपुर मनोज कुमार ने बताया कि बैरमनगर में पट्टे पर कब्जे का मामला था, जिसे लेकर विवाद हुआ है। ग्रामीण अपना पक्ष रख रहे हैं। ऐसे में इस पट्टे के कागजों की पुन: जांच कराई जा रही है। जांच के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

बिजनौर के नहटौर में  जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर हंगामे के दौरान ग्रामीण को प?

बिजनौर के नहटौर में जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर हंगामे के दौरान ग्रामीण को प?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के नहटौर में जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर में पुलिस के ऊपर पथराव कर उन्?

बिजनौर के नहटौर में जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर में पुलिस के ऊपर पथराव कर उन्?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के नहटौर में  जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर में पुलिस के ऊपर पथराव के बाद

बिजनौर के नहटौर में जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर में पुलिस के ऊपर पथराव के बाद- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के नहटौर में जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर में पुलिस के ऊपर ग्रामीणों द?

बिजनौर के नहटौर में जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर में पुलिस के ऊपर ग्रामीणों द?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के नहटौर में  जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर में ग्रामीणों द्वारा तोड़ी ?

बिजनौर के नहटौर में जमीन पर कब्जे के विवाद के मामले में गांव बैरमनगर में ग्रामीणों द्वारा तोड़ी ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed