{"_id":"588647914f1c1b224ccf40ff","slug":"still-scramble-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी कैश के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी कैश के लिए मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में एचडीएफसी बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में नोटबंदी के 78 दिन बाद भी बैंकों में नो कैश की स्थिति रही । उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। नगर के पीएनबी, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंकों में कैश ना होने से उपभोक्ता हलकान है। धामपुर में भी कैश की किल्लत बनी है। लोग कैश के लिए बैँकों के चक्कर लगा रहे है। पर उन्हें सरकार के आदेश पर कैश नहीं मिल पा रहा है।
उपभोक्ता सुखदेव सिंह, बलवंत सिंह, मुख्तियार सिंह, बजरंग लाल, विनोद, मोबीन, अफसर, तैय्यब अहमद, हसन, इस्लामुद्दीन, पार्वती, रेवती, सोभा, कमलेश, चुनिया, अफसाना, रेशमा, रुबी, बेबी का कहना है कि पीएनबी में शुक्रवार, शनिवार को भी कैश नहीं था। सोमवार को सुबह से बैंकों में लाइनें लग गई। मगर नो कैश की स्थिति से उपभोक्ताओं के होश उड़ते नजर आए। वहीं एटीएम में पैसे की उम्मीद कर के उपभोक्ता बैंक और एटीएम के चक्कर लगाकर परेशान रहे। उन्होंने डीएम से बैंकों की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। उधर, पीएनबी के चीफ प्रबंधक रमेश सोनकुसले का कहना है कि ऊपर से पैसा नहीं आ रहा है। व्यापारियों की ओर से जमा कराया गया पैसा वितरित किया जा रहा है। शीघ्र समस्या में सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, धामपुर में ऐसा ही हाल में है। कई बैँकों के एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगी रही। बैंक खुलने से पहले ही लोग बैंकों के बाहर एकत्र हो गए थे। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से कैश की किल्लत चल रही है। उससे नहीं लगता कि जल्द इसका समाधान हो जाएगा। ग्राहकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें जल्द सुविधाएं मिलेगी।