मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि देवालयों में प्रतिमा का पूजन प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के बाद शुरू होता है। उन्होंने गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई।
आदर्श नगर के गली नंबर-6 में स्थित मंदिर में राधा-कृष्ण और भैरव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने हवन यज्ञ के साथ गायत्री मंत्रोच्चारण और सर्वतोभद्र वेदिका पूजन के साथ मंदिर में राधा-कृष्ण और भैरव की मूर्ति स्थापित की। उन्होंने कोविड-19 दौर के चलते सामाजिक दूरी बनाने, शरीर को भगवान का मंदिर मानकर आत्म संयम और सात्विक आहार-विहार, योग-प्राणायाम द्वारा शरीर की रक्षा की सलाह दी। इस अवसर पर सीमा गुप्ता, नेहा गुप्ता, हेमलता, अजय गुप्ता ने मुख्य पूजन कराया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में सरला शर्मा, शोभित शर्मा, कामेश शर्मा, अंकुर, अनुपम, हरिओम, कमला, सुमन, कविता, अंशु शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद