फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   State government should fulfill the election promises made to farmers

किसानों से किए चुनावी वादों को पूरा करे प्रदेश सरकार

Wed, 21 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
State government should fulfill the election promises made to farmers
मंडावली के राजपुर नवादा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावली। भारतीय किसान संघ की बैठक में चुनावी वादों के अनुरूप किसानों को मुफ्त बिजली देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों ने मांगों के समर्थन में जल्द आंदोलन करने निर्णय लिया।
विज्ञापन

गांव राजपुर नवादा में किसान ब्रजवीर सिंह के आवास पर आयोजित बैठक को मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों से चुनावी वादे कर सरकार तो बना ली, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। न तो किसानों को कृषि के लिए मुफ्त बिजली दी गई और न ही किसानों को 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य का भुगतान हुआ। प्रदेश सरकार द्वारा गोशालाएं भी बनाई जा रही है, लेकिन आवारा पशुओं से किसानों की फसलों की सुरक्षा नहीं की जा रही है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने आवारा गोवंशों की उचित व्यवस्था करने, किसानों को मुफ्त बिजली देने, पेराई सत्र 2022-23 में चीनी मिलों का संचालन 15 अक्तूबर से करने, आगामी पेराई सत्र में गन्ने का दाम 450 रुपये प्रति क्विंटल करने आदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन के मजबूर होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला मंत्री राजकुमार, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed