फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sports competition will be held at Nehru Stadium on November 25 and 26.

Bijnor News: 25, 26 नवंबर को नेहरु स्टेडियम में होगी खेल प्रतियोगिता

Wed, 19 Nov 2025 11:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sports competition will be held at Nehru Stadium on November 25 and 26.
बिजनौर। जनपद में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं की एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिन्टन, कबड्डी, वॉलीबाल एवं फुटबाल की खेल विधाओं में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर विधानसभा की खेल विधाओं में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन 25 एवं 26 नवंबर 2025 को नेहरु स्टेडियम बिजनौर में किया जाएगा। इसमें युवा साथी पोर्टल पर संबंधित विधान सभा क्षेत्र से पंजीकृत खिलाड़ी के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी डब्लूडब्लूडब्लू डॉट युवा साथी डॉट इन पर पंजीकरण कराएं। पंजीकृत खिलाड़ी एथलेटिक्स, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल एवं फुटबाल खेल स्पर्धा में प्रतिभाग कर सकेंगे। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सौरभ कुमार सिंह ने बताया प्रतियोगिता में विजयी खिलाडि़यों को सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed