फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special train will run between Lucknow and Chandigarh from March

लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच मार्च से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Special train will run between Lucknow and Chandigarh from March
लखनऊ-चंडीगढ़ के बीच मार्च से चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

नजीबाबाद। बिजनौर मुख्यालय सहित जनपद के कई स्टेशनों से जुड़े यात्रियों के लिए लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच एक मार्च से रेल सेवा बहाल हो जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से बंद लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन को मार्च के प्रथम सप्ताह से संचालित होगा।

रेलवे की प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने नजीबाबाद सहित जनपद के विभिन्न स्टेशनों को लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन एक मार्च से संचालित होने की सूचना दी। वाया गजरौला, बिजनौर, मौअज्जमपुर नारायण होते हुए लखनऊ चंडीगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन 05011 अप एक मार्च को रात्रि 11:55 बजे लखनऊ से रवाना होकर दो मार्च को मंडी धनौरा प्रात: 7:21 बजे, चांद सियाऊ 8:07 बजे, हल्दौर 8:36 बजे, बिजनौर प्रात: 9:05 बजे, किरतपुर 9:41 बजे और मौअज्जमपुर नारायण जंक्शन प्रात: 10:15 बजे, लक्सर 11:22 बजे पहुंचकर रुड़की, सहारनपुर होते हुए अपराह्न तीन बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ से वापसी में 05012 डाउन स्पेशल ट्रेन शाम 5:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर मौअज्जमपुर नारायण रेलवे जंक्शन रात्रि 9:15 बजे, किरतपुर 10 बजे, बिजनौर रात्रि 10:27 बजे, हल्दौर 11:01 बजे, चांद सियाऊ 11:30 बजे पहुंचकर मंडी धनौरा, गजरौला होते हुए अगले दिन प्रात: 9:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed