फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special family of Shadipur, where there is love between sisters, dispute between sister-in-law and sister-in-law

Bijnor News: शादीपुर के खास परिवार, जहां है बहनों का प्यार, देवरानी-जेठानी की तकरार

Mon, 15 Jul 2024 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Special family of Shadipur, where there is love between sisters, dispute between sister-in-law and sister-in-law
बिजनौर के ग्राम शादीपुर के पति पत्नी अरूण गुप्ता व आरती। (अनोखा गांव खबर के साथ)
- करीब 30 जोड़े सगे भाइयों की पत्नियां भी हैं आपस में सगी बहनें
विज्ञापन

अनुराधा सिंह
बरूकी (बिजनौर)। गांव शादीपुर न केवल नाम से बल्कि शादियों को लेकर भी खास है। यहां 50 से ज्यादा सगे भाइयों के जोड़े ऐसे हैं, जिनकी पत्नियां भी आपस में सगी बहनें हैं। यहां एक तरफ जहां बहनों का प्रेम नजर आता है तो दूसरी तरह देवरानी-जेठानी की तकरार भी रहती है।
जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर बिजनौर-कोतवाली रोड पर गांव शादीपुर बसा है। गांव का नाम शादीपुर क्यों पड़ा? इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन शादियों को लेकर यह गांव चर्चा में है। यहां बड़े भाई की साली से छोटे भाई की शादी कराने का रिवाज सा है। ऐसे 50 घर हैं जिनमें सगी बहनें आपस में देवरानी-जेठानी भी हैं। गांव के पश्चिमी मोहल्ले में ही 25 जोड़े से ज्यादा बहनें अपने देवरानी-जेठानी के रिश्ते को भी बखूबी निभा रहीं हैं।
विज्ञापन


कई घरों में तहेरी-चचेरी, ममेरी-फुफेरी बहनें भी
न केवल सगी बल्कि कई घर ऐसे भी हैं, जिनमें दो भाइयों की पत्नियां आपस में तहेरी-चचेरी या फिर ममेरी-फुफेरी बहनें भी हैं। करीब आठ जोड़े बहनें ऐसी भी हैं, जिनका विवाह शादीपुर में ही हुआ है लेकिन उनके पति आपस में भाई नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के बाद बेटों ने भी निभाई परंपरा
गांव की रवायत को निभाने वालों में बुजुर्ग और युवा दोनों आगे हैं। गांव निवासी ओमप्रकाश और उनके भाई की पत्नियां आपस में सगी बहनें हैं। ओमप्रकाश के दो पुत्रों की शादी भी आपस में सगी बहनों से ही हुई है। एक अन्य परिवार में तीसरे भाई की शादी भी अपनी दो भाभियों की ममेरी बहन से हुई है।

परखे हुए थे लोग, नहीं हुआ संकोच
गांव निवासी अरुण गुप्ता और रोहित गुप्ता सगे भाई हैं। अरुण की पत्नी आरती और रोहित की पत्नी प्रीति सगी बहनें हैं। अरुण का कहना है कि ससुराल के लोग व्यवहार में परखे हुए थे। इसलिए छोटे भाई की शादी अपनी पत्नी की बहन से कराने में कोई संकोच नहीं हुआ। पूरा परिवार हंसी-खुशी रह रहा है।


पहले से वाकिफ होते हैं लोग
गांव के बुजुर्ग रामप्रसाद बताते हैं कि आजकल शादी के बाद पति-पत्नी या ससुराल वालों में मनमुटाव आम हो गया हैै। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उनके परिवार में ऐसी लड़की बहू बनकर आए, जिसके आचार-विचार से वे पहले से वाकिफ हों। बड़ी बहू की बहन परिवार से घुल-मिल जाती है। इसलिए यदि किसी का छोटा बेटा है तो उसकी शादी वे बड़ी बहू की बहन से कराना ज्यादा अच्छा मानते हैं।

बिजनौर के ग्राम शादीपुर के पति पत्नी अरूण गुप्ता व आरती। (अनोखा गांव खबर के साथ)

बिजनौर के ग्राम शादीपुर के पति पत्नी अरूण गुप्ता व आरती। (अनोखा गांव खबर के साथ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed