फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP inaugurated Corona Helpdesk

कोरोना हेल्पडेस्क का एसपी ने उदघाटन किया

Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
SP inaugurated Corona Helpdesk
कोरोना हेल्पडेस्क का एसपी ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी ने कोरोना से बचाव व जागरूकता के लिए कोरोना हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। जिला मुख्यालय पर पुलिस ने पेट्रोलिंग भी की। व्यापारियों व उपभोक्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया।

एसपी ने कहा कि कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। महामारी के चलते छह जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ को रोकने का निर्णय लिया गया है। पुलिस श्रद्धालुओं से इस साल कांवड़ न लाने का अनुरोध कर रही है। मंदिर में सोमवार को जल चढ़ाने के लिए भी भीड़ न लगाएं। घर में रहकर ही पूजा करें। कांवड़ियों के लिए शिविर भी नहीं लगेंगे। इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय पर बाजार में पुलिस ने पेट्रोलिंग की। वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। बैंकों व एटीएम मशीनों पर जाकर भी चेकिंग की गई। पुलिस के अभियान को देखकर शेड्यूल के खिलाफ दुकान खोलने वाले दुकानदारों ने दुकान बंद कर दीं। एसपी ने कहा कि व्यापारी व जनता सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें। कोरोना को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही सबसे बड़ा हथियार है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। इस दौरान एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, सीओ अफजलगढ़ महेश कुमार, शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed