{"_id":"6421da54a08d75f5f807d4a4","slug":"sp-delegation-met-the-victims-family-after-going-to-kundarki-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-518-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुंदरकी जाकर पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुंदरकी जाकर पीड़ित परिवार से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल
Mon, 27 Mar 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद के कुंदरकी में पीड़ित परिवार से वार्ता करते नगीना विधायक मनोज पारस।
फोटो
मुरादाबाद के ध्यानार्थ
नगीना। सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री मनोज पारस के नेतृत्व में मुरादाबाद के कुंदरकी में छेड़छाड़ से आहत जान देने वाली छात्रा के परिजनों से मिला और पूरी घटना की रिपोर्ट ली।
पूर्व मंत्री मनोज पारस ने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा प्रतिनिधि मंडल कुंदरकी गया था। पीड़ित परिवार ने जो जानकारी दी है, उसे उत्तर प्रदेश विधानमंडल के अनुसूचित जाति, जनजातियों एवं विमुक्त जनजातियों संबंधित संयुक्त समिति की कमेटी के सामने रखा जाएगा और दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की कोशिश करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ मुरादाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष डी पी यादव, कुंदरकी के विधायक जियाउर्ररहमान बर्क, मोहम्मद फईम इमरान विधायक बिलारी, पूर्व सांसद वीर सिंह, मुदस्सर खान, बृजलाल जाटव, असलम खान, मोहसिन खान, नाजिम सैफी ,सलीम खान, अरविंद चौधरी, खलील अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद