फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP deceived the state

सपा ने प्रदेश के साथ किया छल

Mon, 13 Nov 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 13 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP deceived the state
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  प्रदेश के ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि अखिलेश यादव ने परिवार और प्रदेश दोनों से छल किया है। कांग्रेस, बसपा और सपा ने देश और प्रदेश को लूटा है। इनको जनता के बीच जाकर वोट मांगने का भी हक नहीं है। निकाय चुनाव छोटा चुनाव नहीं है। सभी कार्यकर्ता गिले शिकवे मिटाकर प्रत्याशियों को जी जान से चुनाव लड़ाएं। 
विज्ञापन


एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जिन्होंने भी भेदभाव की राजनीति की है जनता ने उन्हें नकार दिया है। कांग्रेस, सपा व बसपा ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। जिस जिले से गंगा बहती है वहां के नागरिकों को साफ पानी तक नहीं मिल पाया। जनता ईवीएम मशीन का बटन दबाकर ऐसे नेताओं को सबक सिखाती है। कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए भी भाजपा ने संकल्प पत्र जारी किया है। प्रदेश सरकार ने तो छह महीनों में ही चुनावी संकल्प पत्र के 80 प्रतिशत वादों पर काम शुरू कर दिया है। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष व नीता अग्रवाल के पति एसके बबली ने कहा कि पिछले पांच साल में बिजनौर नगर पालिका में 113 करोड़ रुपये आए, लेकिन कुछ विकास नहीं हुआ। सभी पैसा लोगों की जेब में गया। वे जनता का पैसा जनता की सेवा में लगाएंगे।
विज्ञापन


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन विनय राणा ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष डा.तेजपाल वर्मा, राजीव अग्रवाल, राममोहन अग्रवाल, डा.नवनीत गर्ग, डा.बीरबल सिंह, सीताराम राणा, डा.भुवनेंद्र चौधरी, प्रमोद चौहान, मानव सचदेवा, सार्थक चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं श्रीकांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का बहुत बड़ा परिवार है। परिवार के सदस्यों को आपस में गिले शिकवे नहीं रखने चाहिए। कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के कारण ही दो लोगों से शुरू हुई भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है और केंद्र में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के कारण आज कश्मीर से कन्या कुमारी तक केसरिया लहरा रहा है। लेकिन जब तक गांवों के प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक केसरिया परचम नहीं लहराएगा यह विचारधारा पूरी नहीं होगी। कार्यकर्ता ठान लें तो हर लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने चुनाव के प्रत्याशियों से भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य हैं और केवल सम्मान चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि फिर से कमल खिलाकर नगर में मां लक्ष्मी के साथ सुख-समृद्धि को लाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नहटौर में प्रदेश के ऊर्जा व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2014 में पूरे देश और 2017 में प्रदेश की जनता ने भाजपा पर भरोसे की मोहर लगाई है। अब निकाय चुनाव में भी भाजपा की प्रचंड जीत होगी। चामुंडा मंदिर के पास आयोजित एक सभा में मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की लहर चल रही है। चुनाव में भाजपा के कई जगह चेयरमैन बनेंगे। विधायक ओमकुमार ने कहा कि भाजपा के चेयरमैन विकास की गंगा बहा देंगे। किसी को कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अभी कई जगह बिजली की समस्या है।


इस कमी को भी जल्दी दूर किया जाएगा। भाजपा सरकार में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी तरह चुनाव में जुट जाने को कहा। मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस राज में प्रदेश में क्या हुआ यह सबके सामने है। इससे पूर्व मंत्री विधायक ओम कुमार के आवास पर गए और वहां संचालन समिति के नेताओं के साथ बैठक ली। सभा में मोहित बेनीवाल, सांसद डा.यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, मुकेंद्र त्यागी, प्रमोद चौहान, निशांत ठाकुर, वैभव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed