{"_id":"66008199beb8c886d4062ce9","slug":"sp-changes-ticket-on-bijnor-seat-now-deepak-saini-is-candidate-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-121275-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सपा ने बिजनौर सीट पर बदला टिकट, अब दीपक सैनी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सपा ने बिजनौर सीट पर बदला टिकट, अब दीपक सैनी प्रत्याशी
Mon, 25 Mar 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा ने अपने टिकट में बदलाव कर लिया है। यशवीर सिंह धोबी का टिकट काटकर नूरपुर सपा विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले कई दिनों से इस सीट पर बदलाव की चर्चाएं चल रहीं थीं। अब मुख्य बड़ी पार्टी से देखें तो रालोद से चंदन चौहान, बसपा से चौधरी विजेंद्र सिंह और सपा से दीपक सैनी चुनावी रण में शामिल हो चुके हैं।
बिजनौर लोकसभा सीट पर 16 मार्च को सपा ने टिकट की घोषणा की थी। नगीना से वर्ष 2009 के चुनाव में सांसद बने यशवीर सिंह धोबी को बिजनौर से टिकट दिया गया था। उस समय से चर्चाएं थीं कि यशवीर सिंह नगीना से टिकट मांग रहे थे, लेकिन नगीना में पूर्व अपर जिला जज मनोज कुमार को सपा ने प्रत्याशी बना दिया। यशवीर सिंह को सपा ने बिजनौर से टिकट दिया तो सभी चौंक गए। खुद यशवीर सिंह भी यहां से टिकट मिलने पर अचंभित थे। उसी दिन से टिकट में बदलाव की चर्चाएं तेज हो गईं थीं। रविवार को सपा ने एक लिस्ट जारी की, जिसमें दीपक सैनी को बिजनौर प्रत्याशी बनाया गया है। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दीपक सैनी को टिकट मिलने का पत्र चल रहा है। नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी से वार्ता हुई है, वह बिजनौर से उनके पुत्र दीपक सैनी को टिकट मिलने की बात कह रहे हैं। पार्टी का जो भी निर्णय है, पार्टी कार्यकर्ता उन्हें ही मजबूती से चुनाव लड़ाएंगे।
- अब बिजनौर सीट पर मुकाबला कड़ा होने की संभावना
अब बिजनौर सीट पर मुकाबला किसी के लिए आसान नहीं होगा। जहां भाजपा-रालोद गठबंधन से चंदन चौहान मैदान में है। वह भाजपा और रालोद के परंपरागत वोटों और गुर्जर वोट बैंक के जरिए जीत का समीकरण साधने में जुटे हैं। वहीं बसपा से चौधरी विजेंद्र सिंह बसपा के परंपरागत वोट, मुस्लिम और जाट वोटों के भरोसे जीत के समीकरण का जोड़-तोड़ करने में लगे हुए हैं। उधर अब सपा से नए प्रत्याशी दीपक सैनी के लिए भी कहा जा रहा है कि मुस्लिम वोट, सैनी और सपा के परंपरागत वोट के जरिए चुनावी मैदान में जीत के आंकड़े बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
सपा उम्मीदवार दीपक सैनी की प्रोफाइल
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी को लोकसभा बिजनौर से प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दीपक सैनी बिजनौर की वैष्णो विहार कॉलोनी के निवासी उनकी शिक्षा आईएमएस कॉलेज देहरादून से उच्च शिक्षा (बीबीए) करने के बाद पिता के साथ राजनीति में सक्रिय हो गए। दीपक सैनी मूल रूप से गांव गनौरा थाना कोतवाली देहात के रहने वाले हैं।