फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   SP-BSP's frayed BJP with coalition '

‘सपा-बसपा के गठबंधन से घबराई भाजपा’

Tue, 15 Jan 2019 11:57 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 15 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP-BSP's frayed BJP with coalition '
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि जोनल इंचार्ज गिरीश चंद्र। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 63 वां जन्म दिन बसपा ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। बसपा के पुराने 63 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। एक हजार कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बसपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील की गई।   
विज्ञापन

मंगलवार को बसपा ने इंदिरा बाल भवन में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के मौके पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि जोनल इंचार्ज व पूर्व विधायक गिरीश चंद्र, कोआर्डिनेटर सरजीत सिंह, धनीराम सिंह, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की देखदेख में 63 पौंड का केक काटा गया। पार्टी की ओर से कांशीराम व मायावती के साथ काम करने वाले पुराने 63 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर गिरीश चंद्र ने बसपा की नीतियों को प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा में घबराहट हो गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सूबे से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। अन्य वक्ताओं ने मायावती के कार्यो की विस्तार से चर्चा की तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कोआर्डिनेटर दीपक कुमार, अखिलेश, कविराज, पूर्व विधायक रुचिवीरा, नरेंद्र सिंह, नंदराम प्रचापति, देशराज भुइयार, राम सिंह कश्यप, जीशान मलिक, वी पी सिंह, विवेक कुमार, धनीराम सिंह सैनी, पूर्व विधायक शीश राम सिंह, इसरार नबी, अहसान सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद  रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता   जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व संचालन जिला महामंत्री विजय पाल सिंह ने किया।  जन कल्याणकारी कार्यक्रम में जहां बसपा के नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों की उपस्थिति से बसपा के नेता खुश दिखाई दिए। कार्यक्रम में भीड़ भी काफी संख्या में मौजूद रही। इंदिरा बाल भवन भरा होने से बसपा के नेता खुश दिखाई दिए।

धामपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बसपा सुप्रीमो बहन मायावती और सपा सांसद डिंपल यादव का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अनाथाश्रम जाकर वहां रहने वालों लोगों को लोई और फल बांटे। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर लोकसभा चुनाव 2019 में प्रदेश से भाजपा का पूरी तरह से सफाया करने का संकल्प ग्रहण किया।      
अनाथाश्रम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस दौरान कार्यकर्ता समाजवादी विकास विजन के तहत गांवों में चल रहे अति पिछड़े समाज के लोगों में सपा और भाजपा के विकास कार्यों का भेद बताने को कई गांवों में गए और वहां पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। इन गांवों में नसीरपुर बनवारी, सरकथलसानी, नंगला , पीपला व हैजरी शामिल रहे। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री ने लोगों को बताया कि जब से प्रदेश और केंद्र में भाजपा सत्ता में आई है , तब से प्रदेश की जनता , किसानों और नौजवानों का दिवाला निकल गया है। कार्यक्रम में नसीम राणा,  मुदित गुप्ता, विशाल कश्यप, नरेश गुर्जर, , बलवीर सिंह, रमेश सैनी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा ,लालबहादुर सिंह,  हाजी कलाम,  चेतराम, जयप्रकाश सैनी, दौलत प्रजापति, अमर सिंह प्रजापति, गजेंद्र कुमार, सूरत सिंह रहे।

मायावती, डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया
नगीना में सपा विधायक मनोज पारस के कैंप कार्यालय पर बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर केक काटकर दोनों नेताओं की दीर्घायु की कामना की गई। मनोज पारस के भाई धर्मेंद्र पारस ने कहा की सपा-बसपा के गठबंधन ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में अपार जोश भर दिया है। गठबंधन के बाद भाजपा नेता बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा की 2019 के चुनाव में मोदी सरकार की हार तय है। इस मौके पर धर्मेंद्र पारस, सपा नगर अध्यक्ष सलीम प्रधान, ताहिर सिद्दीकी, शिवकुमार गोस्वामी, अभिषेक मिश्रा, आलमगीर उस्मानी, उस्मान कुरैशी, रामदयाल सिंह, अशोक कुमार, परवेज पाशी, जयप्रकाश चंदेल, महेश चौहान, काजी शहजाद आदि ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी मनाई।


अस्पताल में मरीजों को किए फल वितरित
बसपा पदाधिकारियों ने इंदिरा बाल भवन के अलावा जिला अस्पताल में पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे तथा मरीजों को फल वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed