फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Son dies, mother injured when bike collides with parked truck

Bijnor News: खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर बेटे की मौत, मां घायल

Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Son dies, mother injured when bike collides with parked truck
हल्दौर। रविवार की रात करीब 12 बजे गांव मुकरंदपुर निवासी बाइक सवार भूपेंद्र उर्फ बॉबी (32) की अट्टे वाले बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा जाने से मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी मां चंद्रावती (50) गंभीर रूप से घायल हो गई। भूपेंद्र अपनी मां के साथ स्योहारा क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। ग्रामीणों के अनुसार बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित बालकिशनपुर चौराहे पर अट्टे वाले बाबा के मंदिर के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। भूपेंद्र की बाइक ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बिजनौर अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed