फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Some people protesting against Gharoni in Kasampur Garhi

घरोनी का विरोध कर रहे कुछ लोग

Thu, 03 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Some people protesting against Gharoni in Kasampur Garhi
घरोनी का विरोध कर रहे कुछ लोग
विज्ञापन

कासमपुर गढ़ी। पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित स्वामित्व योजना घरोनी पर हल्का लेखपालों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। लेकिन एक समुदाय के लोग इसे एनआरसी से जोड़ कर देख रहे हैं। इससे हल्का लेखपालों को सर्वेक्षण कार्य करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हल्का लेखपाल शीशराम सिंह ने बताया कि नवीनतम ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग से ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर उनके स्वामित्व संबंधी अभिलेख तैयार करने के लिए घरोनी का सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। कुछ लोग इसे एनआरसी से जोड़ कर देख रहे हैं। बताया कि यह गांव वालों के लिए बहुत ही लाभकारी योजना है अब तक गांवों में लोगों के पास आबादी दर्ज भूमि का कोई भी मालिकाना हक नहीं है। वे पीढ़ी दर पीढ़ी बंटवारे करते आ रहे थे। राजस्व रिकॉर्ड में भी किसी का नाम दर्ज नहीं है। अब केंद्र सरकार ने लोगों को मालिकाना हक देने के लिए स्वामित्त योजना शुरू की है। मालिकाना हक मिलने पर मकान स्वामी अपने मकान पर बैैंक से कर्ज भी ले सकेंगे। हल्का लेखपाल ने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि सभी लोग अपना ब्यौरा अवश्य भरवा दें। तहसीलदार रमेश चौहान का कहना है कि घरौनी बनवाने में गांव वाले किसी भी भ्रम में न रहें। यह केवल घर के मालिकाना हक के बारे में अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। इससे मकान स्वामियों को बहुत फायदा होगा और वे कृषि भूमि की तरह मकान पर भी ऋण ले सकेंगे। घरोनी बनने पर किसी के मकान आदि पर कोई अवैध कब्जा भी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed