फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Solving complex equations in chemistry is an art.

Bijnor News: रसायन विज्ञान में उलझी समीकरण को सुलझाना है एक कला

Sat, 10 Feb 2024 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Solving complex equations in chemistry is an art.
शिक्षकों के बताए गुर अपनाकर नियमित अभ्यास से आएंगे अंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। रसायन विज्ञान विषय नंबरों की रसायन है। रसायन विज्ञान विषय में विद्यार्थी सूत्र व समीकरण का लिख लिख कर जितना अधिक अभ्यास करेंगे, उतनी ही अच्छे नंबर आने की संभावना बढ़ेगी। इसलिए विषय शिक्षकों द्वारा बताए गए गुर को अपनाकर तैयारी करें।
बोर्ड परीक्षा शुरू होने में ज्यादा समय नहीं है। यह समय विषयों की तैयारी को मजबूती देने का है। इंटर रसायन विज्ञान एक ऐसा विषय है, जिसमें उलझी समीकरण को सुलझाना एक कला है। आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर में इंटर को रसायन विज्ञान प्रवक्ता अतुल रस्तोगी के अनुसार पहले रसायन विज्ञान में विशेष योग्यता अंक लाना बड़ी बात माना जाता था। परंतु विषय के बदले पैटर्न ने विशेष योग्यता अंक लाना आसान हो गया है।
विज्ञापन

बताया कि रसायन विज्ञान प्रश्न पत्र में 26 प्रश्न हल करने के लिए आते हैं। जिनमें से कई प्रश्नों उपभागों में विभाजित होते हैं। पेपर में 06 प्रश्न बहुविकल्पीय एक एक अंक के होते हैं। आठ प्रश्न अति लघु उत्तरीय प्रत्येक दो दो अंक, चार लघु उत्तरीय प्रश्न प्रत्येक तीन तीन अंक, चार प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रत्येक चार चार अंक व चार प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रश्न प्रत्येक पांच पांच अंक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्येक इकाई है महत्वपूर्ण
अतुल कुमार रस्तोगी के अनुसार रसायन विज्ञान के पाठ्यक्रम में प्रत्येक इकाई महत्वपूर्ण है। क्योंकि प्रत्येक इकाई में से 4 अंक से 7 अंक तक के प्रश्न हल करने के लिए आते हैं। छात्रों को चाहिए प्रश्न के अनुरूप उत्तर लिखें। फालतू में समय बर्बाद नहीं करें। प्रश्न हल करते समय सवाल के लिए आवंटित अंकों का ध्यान रखें।



ये है जरुरी
1- रसायनिक समीकरणों को समझकर याद करें।

2- समीकरणों व सूत्रों का लिख कर अधिक अभ्यास करें।
3- प्रश्न पत्र में चित्र स्वच्छ सुंदर व नामांकित बनाने जरूरी है। इसलिए चित्र बनाने का परीक्षा तक रोजाना अभ्यास करें।
4- आंकिक प्रश्नों में पूरे नंबर मिलते हैं। इसलिए आंकिक सवालों का खूब अभ्यास करें। रोजाना बीच बीच में सवाल दोहराते रहे।
5- प्रश्न पत्र में क्या होता है, कैसे प्राप्त करोगे प्रत्येक के पांच पांच प्रश्न आते हैं। इसलिए इनका अभ्यास पिछले सालों के अनसोल्ड पेपर से करें |
6- यौगिकों के विचरन विधि व रासायनिक गुणों का सही से अभ्यास करें ।
7- अम्लों के बनाने की विधि व रासायनिक गुणों महत्वपूर्ण है। इनका परीक्षा तक नियमित अभ्यास करें।
8- कुछ कमी हो तो अभ्यास करके दूर करें।
9- रसायन विज्ञान का पेपर में अधिक अंक लाने के लिए पेपर में पूछे गए सभी सवालों को हल करना जरूरी है। इसलिए समय प्रबंधन का ध्यान रखें।
10- पेपर को सवाल हल करने की वरीयता निश्चित करनी जरूरी है। इसलिए पिछले सालों के पेपर से इसका अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed