फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: 'I will commit suicide in two days; the school and the teacher will be responsible for my death'

बिजनौर: 'दो दिन में कर लूंगा आत्महत्या, स्कूल व एक टीचर होंगे जिम्मेदार', छात्र ने शेयर किया वीडियो

Mon, 31 Aug 2026 01:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 31 Aug 2026 01:18 PM IST
सार

बिजनौर स्थित कीरतपुर क्षेत्र के 12वीं के छात्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उसने आरोप लगाया कि उस पर एक शिक्षिका से प्रेम प्रसंग का झूठा आरोप लगाया गया। अब स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है, एंट्री भी नहीं दी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
 

विज्ञापन
Bijnor: 'I will commit suicide in two days; the school and the teacher will be responsible for my death'
वीडियो बनाकर आत्महत्या करने की बात कहता छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीरतपुर थाना क्षेत्र में 16 साल के एक छात्र ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अगले दो दिन में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। वीडियो में छात्र ने इसके लिए एक शिक्षक और स्कूल को जिम्मेदार बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। छात्र ने डीएम जसजीत कौर को भी संबोधित करते हुए बात कही है। 
विज्ञापन

 

कीरतपुर के एक छात्र का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने कई दिनों से उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया है। उसने वीडियो में कहा कि उसका किसी टीचर से कोई प्रेम संबंध नहीं है, लेकिन स्कूल की ओर से उसके बारे में झूठी बातें कही जा रही हैं। जबकि वह टीचर उनकी मां के जैसी हैं। उसने कहा कि इन आरोपों के कारण वह मानसिक रूप से परेशान है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में छात्र ने कहा कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए शिक्षक और स्कूल जिम्मेदार होंगे। उसने दो दिन के भीतर आत्महत्या करने की बात कही है। छात्र ने जिले की डीएम जसजीत कौर से भी इंसाफ दिलाने की मांग की।
 
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस और प्रशासन के स्तर से मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। छात्र और उसके परिजनों से संपर्क कर पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है। स्कूल प्रबंधन की ओर से लगाए गए आरोपों और छात्र द्वारा किए गए दावों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी देखें...
शामली: अंकित के परिजनों से मिले जयंत सिंह, बोले- दो हत्यारे ढेर, बाकी पर भी होगी कार्रवाई, सरकार गंभीर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed