फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Solve the problems of farmers on priority

प्राथमिकता पर करें किसानों की समस्याओं का समाधान

Thu, 29 Sep 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Solve the problems of farmers on priority
प्राथमिकता पर करें किसानों की समस्याओं का समाधान
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उप संभागीय निदेशक वानिकी को निर्देश दिए कि वन्य क्षेत्र से आबादी में प्रवेश करने वाले पशुओं पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए जंगल के खाली स्थानों में अधिक से अधिक पौधरोपण कराएं। साथ ही चिह्नित स्थानों पर लोहे के पिंजरे रखवाएं, ताकि मानवीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले गुलदारों को पकड़कर उन्हें पुन: जंगल के अंदर छोड़ा जा सके।

उन्होंने नगीना क्षेत्र के किसान द्वारा तीन वर्ष पूर्व विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बावजूद अभी तक कनेक्शन न उपलब्ध कराने पर अधीक्षण अभियंता को जांच करने तथा संबंधित किसान को तत्काल विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्युत अफसरों को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। यह भी निर्देश दिए कि जंगल में बिजली के तार लटके हुए न पाए जाने चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अफसर तथा राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, किसान नेता कैलाश लांबा, धर्मपाल सिंह प्रधान आदि उपस्थित रहे। विनोद कुमार व कैलाश लांबा ने बताया कि बैठक में बकाया भुगतान, बिजली आदि समस्याओं को भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed