{"_id":"647f7edebf9e4db2b2063034","slug":"solidarity-will-solve-problems-chandan-chauhan-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-4568-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता से होगा समस्याओं का समाधान : चंदन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता से होगा समस्याओं का समाधान : चंदन चौहान
Wed, 07 Jun 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के गांव जीतपुरा में ग्रामीणों के साथ बैठक करते युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह
- समरसता अभियान से जयंत चौधरी दें रहे आपसी भाईचारा प्रेम का संदेश
- पार्टी सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह 10 व 11 जून को बिजनौर जिले में रहेंगे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय लोकदल युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक चंदन चौहान ने कहा कि रालोद सभी वर्गों व समाज के हितों की पार्टी है। उनकी पार्टी के सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह समरसता अभियान में कार्यक्रम एवं यात्रा निकाल कर लोगों में भेदभाव दूर कर एकजुटता और प्रेम का संदेश दे रहे हैं।
यह बात युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक चंदन चौहान ने मंगलवार को चांदपुर विधानसभा के ग्राम थुरेला, शादीपुर, नौरंगपुर, जाटोला, लौहार पुरा, सब्दलपुर आदि में बैठक व नुक्कड़ सभाओं में कही। चंदन चौहान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह 10 एवं 11 जून को बिजनौर में समरसता अभियान के तहत दोनों कई कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने गांवों में जाकर किसान, मजदूर आदि से संवाद कर उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुना। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहे जयंत चौधरी के समरसता अभियान के कार्यक्रमों में पहुंचकर उनको सुनने की अपील की। उनके साथ अनुराग मलिक, शुभम चौधरी, शिवम राणा, वीरेंद्र गुर्जर प्रधान, जगपाल प्रधान, अनुज गुर्जर, नितिन चौहान आदि रहें।
किसानों से सभाओं में पहुंचने का किया आह्वान
समरसता अभियान के तहत ग्राम जीतपुरा, खरक, शाहपुर, फतेहपुर आदि गांवों में रालोद के जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने किसान, ग्रामीणों से 11 जून 2023 सुबह 100 बजे कुतुबपुर गढ़ी व अन्य जगह होने वाले कार्यक्रमों में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार, अलबेल सिंह, विवेक देओल, राजीव चौधरी बॉबी, सतपाल सिंह, सौपाल सिंह, जितेंद्र सिंह आदि रहे।