सिक्किम में तबाही: बिजनौर का जवान भी लापता, परिवार-रिश्तेदारों में मचा कोहराम, छह साल पहले हुई थी शादी
Bijnor News : गांव भवानीपुर के रहने वाले नितिन कुमार ढाका साल 2011 में इंडियन आर्मी में भर्ती हुए थे। अब सिक्किम में जवान के लापता होने पर परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिक्किम में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ में तमाम सैनिक लापता हो गए। लापता होने वाले सैनिकों में बिजनौर का भी एक जवान शामिल है। जिसके लापता होने की खबर से ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बिजनौर में मंडावर थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर के रहने वाले नितिन कुमार ढाका साल 2011 में इंडियन आर्मी में भर्ती हुआ था। जोकि वर्तमान में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जनपद के बिनागुड़ी छावनी में तैनात था। अब सैन्य अभ्यास के लिए नितिन कुमार ढाका को यूनिट के संग सिक्किम भेजा गया। हालांकि सिक्किम सैन्य अभ्यास पूरा हो चुका था, जिन्हें बुधवार को ही बिनागुड़ी लौटना था। इसी बीच सिक्किम में बादल फटा और तबाही का मंजर छा गया।
जिसमें इंडियन आर्मी के कई जवान लापता हो गए। लापता होने वालों में बिजनौर के गांव भवानीपुर के रहने वाले जवान नितिन कुमार ढाका भी शामिल है। हालांकि उनकी तलाश की जा रही है लेकिन बुधवार की शाम तक उनका कहीं पता नहीं लग पाया था। लापता होने की खबर मिलते ही परिवार समेत रिश्तेदारों में भी कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: मोहब्बत का दर्दनाक अंत: घर से भागे पर नहीं हो सके एक-दूजे के, होटल में उठाया खौफनाक कदम, करना चाहते थे निकाह
लापता जवान नितिन कुमार ढाका की छह साल पहले ही शादी हुई थी। जो कि अपनी पत्नी के संग फिलहाल बिनागुड़ी में ही रह रहे थे। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदार के कई लोग पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: राजनीतिक कॅरियर: इमरान मसूद ने कब-कब बदली पार्टी, अब कांग्रेस में एंट्री से बदल जाएंगे चुनावी समीकरण