फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Social workers filled the pit of the road at their expense

समाजसेवियों ने अपने खर्च पर भरे मार्ग के गड्ढे

Tue, 23 Jun 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Social workers filled the pit of the road at their expense
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर प्रशासन की उदासीनता स्वयं हाइवे के गड्ढे भरते समाजसेवी। - फोटो : NAZIBABAD
समाजसेवियों ने अपने खर्च पर भरे मार्ग के गड्ढे
विज्ञापन

नजीबाबाद। हाईवे अथॉरिटी और लोनिवि की उदासीनता के चलते समाजसेवियों ने खस्ताहाल हाईवे गड्ढे अपने खर्च पर भरे।
भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी बिंदु सराफ, दाना पानी होटल के स्वामी सुनील राजपूत, कपिल सराफ, बाबूराम तोमर, राजीव गुप्ता, राकेश कर्णवाल ने सामूहिक अभियान चलाकर सेंटमेरी अस्पताल के निकट कोटद्वार मार्ग के गहरे गड्ढे स्वयं अपने खर्च पर भरे हैं। मंगलवार को मार्ग पर बजरी डालकर उसे समतल किया गया। सुनील राजपूत ने बताया कि लगभग एक वर्ष से नजीबाबाद नगर सीमा के भीतर सेंटमेरी अस्पताल के सामने कोटद्वार मार्ग बेहद खस्ताहाल था। भारी वाहनों के आवागमन से मार्ग पर गहरे गड्ढों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। लोनिवि और हाईवे अथॉरिटी द्वारा हाईवे के व्यस्त मार्ग को गड्ढायुक्त न बनाने पर समाजसेवियों को अपने खर्च पर मार्ग के गड्ढों को भरना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed