फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Snakebite: Naeem struggled with death for 20 hours, then lost

सर्पदंश: 20 घंटे मौत से जूझता रहा नईम, फिर हार गया

Sun, 29 Jun 2025 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Snakebite: Naeem struggled with death for 20 hours, then lost
- फसल में दवा का छिड़काव करते हुए सांप ने काटा
विज्ञापन

- एक घंटे बाद चला पता, चिकित्सकों के अलावा झाड़-फूंक करने वालों ने भी की पूरी कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम सराय डडूंबर निवासी सर्पदंश का शिकार नईम (42) करीब 20 घंटे तक मौत से जूझता रहा। परिजन उसके कभी अस्पताल तो कभी झाड़-फूंक करने वालों के पास लेकर गए। घर पर भी घंटों तक उसे बचाने के लिए जद्दोजहद चली लेकिन शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
नईम शुक्रवार की शाम करीब चार बजे अपने भाई के साथ ईख के खेत में दवा का छिड़काव कर रहा था। इस दौरान उसके पैर में सांप ने डस लिया। उसे लगा कि पैर में कांटा चुभ गया है, इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। थोड़ी ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गया। भाई उसे घर लेकर आया और कोतवाली के एक चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में सब सोचते रहे कि नईम पर छिड़की जा रही दवा का असर हुआ है लेकिन बाद में परिजनों को सर्पदंश का पता लगा। परिजन उसे बिजनौर के अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद मुजफ्फरनगर व जिले में कई स्थानों पर चिकित्सकों एवं झाड़-फूंक करने वालों को दिखाया। क्षेत्र के ही एक गांव के देसी उपचार करने वाले लोग उसे बचाने की जद्दोजहद में लगे रहे लेकिन दोपहर करीब 12 बजे नईम ने दम तोड़ दिया। नईम मुंबई में रहकर काम करता था। ईद पर गांव आया था तथा खेती के काम में हाथ बंटा रहा था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था तथा उसके चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गिरिराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed