फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Skilled laborers will get employment from Seva Mitra app

स्किल्ड मजदूरों को सेवा मित्र एप से मिलेगा रोजगार

Fri, 29 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Skilled laborers will get employment from Seva Mitra app
स्किल्ड मजदूरों को सेवा मित्र एप से मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में घर आने को मजबूर हुए स्किल्ड मजदूरों को सेवायोजन कार्यालय के सहारे आजीविका चलाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 31 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेवा मित्र एप का शुभारंभ करेंगे।

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक कुणाल सिल्कू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बताया कि सेवामित्र एप पर स्किल्ड मजदूर जैसे इलेक्ट्रिीशियन, प्लंबर, कारपेंटर आदि का पंजीयन किया जाएगा। उनके द्वारा दी गई जानकारी का विभाग द्वारा सत्यापन किया जाएगा। जनता विभाग के पोर्टल पर अपने पास के स्किल्ड मजदूरों से फोन पर संपर्क कर मजदूरी निर्धारित कर सेवा ले सकती है। इससे स्किल्ड मजदूरों को उनके हिसाब का काम और उसके बदले अच्छी मजदूरी भी मिलेगी। बताया कि श्रमिकों का भौतिक सत्यापन आयुक्त राहत, श्रम विभाग, जिला सेवायोजन विभाग, आईटीआई व कौशल विकास मिशन द्वारा कराया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीडीओ केपी सिंह, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा, एनआईसी प्रभारी नंदकिशोर, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज सिंह, वरिष्ठ सहायक कपिल पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed