फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six people died in the district

जिले में छह लोगों की जान गई

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Six people died in the district
जिले में छह लोगों की जान गई
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर/शेरकोट/कालागढ़/बढ़ापुर। जिले में कोरोना और बुखार से लोगों की मौतें होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी जिले भर में कोरोना और बुखार ने छह लोगों की जान ले ली।
बिजनौर चीनी मिल में चीनी गोदाम के अफसर पद पर कार्यरत अरविंद पाल सिंह उर्फ गोल्डी का शनिवार रात कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। उन्हें काशीपुर स्थित कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

धामपुर की शिक्षक विहार कालोनी निवासी अजय राजपूत (65) केएम इंटर कॉलेज से 31 मार्च 2020 को शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी शिक्षक पुत्र वधू की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। पौत्र के छोटा होने के कारण वे चुनाव संपन्न कराने के लिए अपनी पुत्र वधू के साथ चुनाव ड्यूटी पर गए थे। वहां से आने के बाद बुखार आ गया और बिजनौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत गुट के जिला मंत्री विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष आसिफ गयूर, जिला प्रचार मंत्री विजय वर्मा, जिला संरक्षक टिकेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी आदि ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर के ही चवन्नी चौक निवासी विवेक वर्मा (45) का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया।
शेरकोट के मोहल्ला नौंधना निवासी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में कार्यरत सफाई कर्मी रविंद्र (30) को फेफड़ों में संक्रमण के कारण मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती था। रविवार को उसकी मौत हो गई।
कालागढ़ के भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार (44) की रविवार की सुबह बुखार के चलते मौत हो गई। उनके निधन से नगर के भाजपाइयों में शोक की लहर है। उनके भाई राकेश कुमार ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित थे। देर रात में कहीं भी उपचार नहीं मिल सका, जिसके चलते रविवार की सुबह उन्होंने पुराना कालागढ़ में अपने निवास पर ही अंतिम सांस ली।

बढ़ापुर कस्बे के मोहल्ला फूलबाग कालोनी निवासी शाकिर जम्मू-कश्मीर में रहकर रंगाई पुताई की ठेकेदारी करता था। परिजनों के अनुसार शाकिर एक सप्ताह पूर्व से किसी अज्ञात बीमारी से ग्रस्त था। शनिवार की रात उपचार के दौरान शाकिर (54) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed