फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six injured in road accidents

सड़क हादसों में छह घायल

Tue, 12 Nov 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Six injured in road accidents
सड़क हादसों में छह घायल
विज्ञापन

बिजनौर। चार अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें से दो की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चार घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

थाना कोतवाली देहात में तैनात आरक्षी सौरभ यादव एवं विशाल चौहान सोमवार देर शाम गंज के गंगा मेले से ड्यूटी पूरी कर बिजनौर लौट रहे थे। विदुर कुटी के सामने उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव लखपत नगर निवासी प्रमोद कुमार बाइक से खेत पर जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक और उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में घायल प्रमोद बेहोश हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहल्ला लड़ापुरा निवासी इरशाद पुत्र इलियास साइकिल चलाकर बकरी के लिए चारा लेने जा रहा था। बक्सी वाला मार्ग पर किसी बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव वाकराबाद खटाई निवासी कपिल कुमार अपने बड़े भाई लवकुश के साथ तहसील नगीना में अपनी ससुराल गए थे। सोमवार शाम को वहां से लौटते हुए धामपुर-नूरपुर मार्ग पर उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नगीना सीएचसी ले गई। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed