फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Six including Congress district president detained for gathering crowd, report filed against 70

भीड़ जुटाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित छह को हिरासत में लिया, 70 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six including Congress district president detained for gathering crowd, report filed against 70
भीड़ जुटाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित छह को हिरासत में लिया, 70 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेसियों के बृहस्पतिवार को किए गए प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 70 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान समेत छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें थाने से जमानत दे दी गई।

पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर व कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शन कर वापस जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान समेत छह कार्यकर्ताओं को दबोच लिया और थाने ले गई। सिविल लाइन पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक कांबोज की ओर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 70 कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 144, महामारी अधिनियम व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई। शाम को पुलिस ने थाने से कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत छह कार्यकर्ताओं को जमानत दे दी। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित 70 कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाने से इन्हें जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed